DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DU Recruitment 2023 Notification PDF: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (DU Recruitment 2023) के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in और sol.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (DU Bharti 2023) के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 है.

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भर्ती अभियान के तहत शैक्षणिक वेतन लेवल 10 में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 79 पद रिक्त हैं. कॉलेज के विभिन्न विभागों में अन्य सामान्य भत्तों के अलावा 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 57,700 प्रतिमाह सैलरी (Salary) दी जाएगी.

DU Bharti के लिए आवेदन करने की तिथि और पदों की संख्या: इन पदों पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 79 पदों को भरा जाएगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Delhi University में असिस्टेंट बनने की क्या है योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए नोटिफिकेशन लिंक देखें.
यहां देखें अप्लाई लिंक और नोटिफिकेशन
DU Recruitment 2023 आवेदन करने के लिए लिंक
DU Recruitment 2023 नोटिफिकेशन के लिए Link

DU SOL में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
जिन उम्मीदवारों को चयन DU SOL Bharti 2023 के तहत होता है, उन्हें वेतन के तौर पर लेवल 10 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 57,700 प्रतिमाह दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…
12वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने की आज है आखिरी डेट
आईबीपीएस पीओ और एसबीआई पीओ में क्या होता है अंतर? दोनों में कौन है बेहतर?

Tags: Central Govt Jobs, Delhi University, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें