शाह‍िद कपूर को आज भी याद है करीना कपूर की वो खास बात, 15 साल बाद बताई वो खूबी, बोले- उनके पास हमेशा…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) को लेकर सुर्खियों में हैं, जो कल यानी 9 जून को रिलीज होने जा वाली है. अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले शाहिद की ये फिल्म बड़े पर्दें पर नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली हैं. एक्शन के भरपूर ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. शाहिद कपूर अब भले परफेक्ट फैमिली मैन बन गए हों, लेकिन एक दौर में उनके प्यार के किस्से भी कम नहीं थे. प्रियंका चोपड़ा हो या करीना कपूर दोनों के साथ उनके अफेयर्स के किस्सों ने सुर्खियां बटौरी हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि आज हम उनकी पुरानी लव लाइफ के बारे में बात करने वाले हैं, तो जनाब ऐसा नहीं है. हम उनकी लव लाइफ नहीं बल्कि 15 साल पहले खत्म हो चुके उस रिश्ते के बारे में बात करेंगे, जिसको उन्होंने हाल ही में याद करते हुए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की खूबी बता डाली. तो उन्होंने अपनी एक्स यानी करीना कपूर के बारे में क्या कहा आपको बताते हैं…

15 साल बाद भी शाहिद को याद है करीना की वो खूबी
शाहिद कपूर बड़े प्यार से अपनी बात को रखते हैं और उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी भाता है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने करीना कपूर खान की जमकर तारीफ की है. 15 साल पहले करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो चुका है. इतने साल बाद भी उन्हें अपनी एक्स की वो खूबी पता है, जिसे वो उनकी खासियत मानते हैं.

शाहिद की नजरों में क्या है करीना में वो खासियत
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा, ‘उनकी पहली फिल्म से ही पता चल गया था कि वह सुपरस्टार बनने वाली हैं, उनमें वो क्वालिटी है.’

सैफ के साथ कैसा है रिश्ता?
इसके साथ ही सैफ अली खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने जवाब दिया, ‘अगर सैफ मुझे मिलते हैं तो मैं उन्हें हाय करूंगा, पहले भी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान हमने एक साथ जिम ज्वाइन की थी.’

साल 2010 में आखिरी बार साथ दिखी था ये जोड़ी
शाहिद और करीना ने ‘जब वी मेट’ के अलावा ‘फिदा’ (2004), ‘चुप चुपके’ और ’36 चाइना टाउन’ (2006) जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने आखिरी बार 2010 में फिल्म ‘मिलेंगे मिलेंगे’ में साथ काम किया था.

Tags: Kareena kapoor, Shahid kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें