तुम्हारी तो अकाल मृत्यु होने वाली थी, लेकिन… पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही ऐसी बात, दंग रह गई लड़की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर. दिव्य दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बताए बिना ही उनकी समस्याएं और समाधान बताने वाले बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने एक युवती को ऐसी बात बताई जिससे उसके होश उड़ गए. उन्होंने उसे हिम्मत देते हुए कहा कि वह चिंता नहीं करें, बागेश्वर धाम की कृपा से तंत्र विद्या सफल नहीं होगी. इसके लिए उसे एक उपाय करना होगा. राजस्थान के सालासर के पास से एक युवती अपनी मां के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में पहुंची थी.

बाबा ने हजारों की भीड़ से इस युवती को मंच पर बुलाया. युवती एक पर्चे में 5 सवालों की जिज्ञासा के साथ आई थी. पंडित शास्त्री ने उसका पर्चा देखे बिना ही अपने पास रखे कागज पर पर्चा बनाया और बतया कि वह 5 समस्याओं के समाधान को लेकर आई है.

बाबा बागेश्वर की बात सुनकर हैरान रह गई लड़की
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवती को बताया कि वह बहन के विवाह में बाधा, आर्थिक तंगी की वजह और समाधान, किसी ने तंत्र से बाधा तो नहीं पहुंचाई, कोई शक्ति के रूप में तो परेशान नहीं करता जैसे सवालों को लेकर पहुंची थी. पंडित शास्त्री के बताने पर युवती ने कहा कि यही उसके सवाल हैं. इतना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा. बाबा बागेश्वर ने युवती को बताया कि आपके घर पर टोटका विद्या का बंधन किया गया है. इस कारण से मंगल काज विवाह में रुकावट है. यह टोटका परिवार की महिला सदस्य द्वारा ही किया गया है. जिस पर आप संदेह लेकर बैठी थीं, वो वही चाची है.

आपके शहर से (जयपुर)

ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी करूंगी! MBBS स्टूडेंट का दावा, बताया किस दिन होगा खुलासा

…इसलिए बच गई जान
बाबा ने बताया कि आपके खिलाफ तंत्र करवाया गया है, लेकिन आप पर देवीजी और ठाकुर जी की कृपा है. आपने घर के मंदिर में ठाकुरजी की बहुत सेवा सजा रखी है. उसी कारण से अकाल मृत्यु से बची है वर्ना अकाल मृत्यु का योग था. मारण विद्या थी, लेकिन अब वह नहीं होगी. तंत्र कटेगा, आशीर्वाद है. उन्होंने बताया कि कर्ज की स्थिति रहेगी. 2023 के अंत तक विवाह होगा. भाई नहीं है इसलिए आप ऐसी नौकरी चाहती हैं जिससे मां-बाप की सेवा कर सकें. तंत्र टोटका की काट के लिए घर पर अखंड रामचरित मानस का अनुष्ठान करवाइए. उन्होंने उसे एक मंत्र भी लिखकर दिया और कहा कि बागेश्वर धाम जाइए वहां से कवच मिलेगा, वहां से तंत्र कटेगा.

राजस्थान में भूत अनलिमिटेड हैं
इसी दरबार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने खास अंदाज में बताया कि राजस्थान में ‘आगी के लगे’ भूत तो बहुत हैं. मैं रगड़वे आओ हूं. यहां आया तो सिग्नल मिल गए कि भूत बहुत हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.

Tags: Jaipur news, Pt. Dhirendra Shastri, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें