
इंसान भले बूढ़ा हो जाए पर उसका प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता. जब पति-पत्नी के बीच प्यार होता है तो उनके बीच कंपैटिबिलिटी भी लोगों को साफ नजर आती है. इन दिनों एक बुजुर्ग सिख कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी यही कंपैटिबिलिटी डांस के रूप में देखने को मिल रही है. वायरल वीडियो (Sikh couple dance video) में कपल एक गाने पर ऐसा डांस कर रहे हैं जैसा शायद आपने कभी किसी को करते नहीं देखा होगा!
फेसबुक पेज Sikhlens पर ये वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक सिख कपल गजब का डांस करता दिख रहा है. वो ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म के गाने ‘सेनोरिटा’ पर डांस (Elderly sikh couple dance on Senorita song) कर रहे हैं. इस गाने पर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने खूबसूरत परफॉर्मेंस दी है पर जब आप इस कपल के परफॉर्मेंस को देखेंगे, तो उन एक्टर्स की परफॉर्मेंस को भूल जाएंगे.
कपल का डांस लोग पसंद कर रहे हैं
सिख कपल उम्रदराज हैं पर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सालों से इस डांस की प्रैक्टिस की है. वो गाने पर सालसा स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. शख्स बुजुर्ग होने के बाद भी बिना थके या रुके हुए नाच रहा है और अपनी पार्टनर को भी नचा रहा है. उनकी परफॉर्मेंस पर लोग खूब तालियां बजा रहे हैं और सामने बैठे लोग भी हैरान दिख रहे हैं.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि पंजाबी और मेक्सिकन होने के कारण वो ये दावे से कह सकता है कि कपल ने बहुत अच्छा डांस किया. एक ने कहा कि उसने इस कपल को कई और मौकों पर डांस करते हुए देखा है. एक ने कहा कि कपल के चेहरे पर डांस करते हुए खुशी देखकर प्रेरणा मिल रही है. एक ने कहा कि वो इस कपल से फ्लाइट पर भी मिला है, वो बहुत दिलदार लोग हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 07:00 IST








