Indian Oil Recruitment 2023 Notification PDF: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर ग्रेजुएट इंजीनियरों के पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 1 जून, 2023 से शुरू होगी और 22 जून, 2023 को समाप्त होगी. इंडियन ऑयल ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए इच्छुक उम्मीदवार रिक्ति, आयु सीमा, वेतन आदि के लिए डिटेल जानकारी नीचे देख सकते हैं.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन पदों (Indian Oil Recruitment) के लिए अपनी योग्यता को जानने के लिए आवेदन करने से पहले इंडियन ऑयल ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन 2023 (Indian Oil Bharti 2023) को ध्यान से पढ़ें.
Indian Oil में ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए आवश्यक तिथियां
जिन उम्मीदवारों को Indian Oil में नौकरी चाहिए, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून, 2023 से शुरू हो गई है और 22 जून, 2023 को समाप्त हो जाएगी.
आपके शहर से (लखनऊ)

Encounter in UP: उत्तर प्रदेश में फिर एनकाउंटर, तीन के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार, जानिए मामला

2 दर्जन से अधिक FIR, मुख्तार अंसारी-मुन्ना बजरंगी दोनों का खास, जानें लखनऊ में मारे गए संजीव जीवा की क्राइम कुंडली

EMRS Recruitment 2023: भारत सरकार में टीचिंग, नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग, मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या, वकील की ड्रेस में आए थे बदमाश

भरे प्रेस कांफ्रेंस में बोले अखिलेश यादव- क्या पता आपलोगों में भी कोई शूटर हो जो यहीं गोली मार दे

‘महिला से गंदी हरकत, यूपी पुलिस की वर्दी को बदनाम किया’, पीलीभीत SP ने थाना प्रभारी को सस्पेंड किया, जानिए मामला

Success Story: डिप्रेशन के चलते NDA से निकाले गए, विदेश की हाई पेइंग जॉब छोड़ी, फिर 53 रैंक के साथ बने आईएएस

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

वकील की शक्ल में पहुंचा शूटर, कोर्ट रूम में ही दागने लगा गोलियां, जानें संजीव जीवा शूटआउट का पूरा किस्सा

UP की लाइसेंसी शराब बिहार में खपाता था माफिया, दर्ज थे 19 FIR, गिरफ्तारी के बाद खुले राज

Lucknow News : लखनऊ के ये सबसे सस्ते मेडिकल स्टोर, जहां आपको मिलेगा 40% तक डिस्काउंट
Indian Oil Recruitment के लिए नहीं लगेगा आवेदन शुल्क
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की किसी भी श्रेणी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
Indian Oil Bharti के लिए भरे जाने वाले पदों का विवरण
नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्तियों की सही संख्या घोषित नहीं की गई है, हालांकि भर्ती निकाय ने उन विषयों की घोषणा की है जिनसे उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. डिसीप्लीन और उनका GATE Code नीचे दिया गया है.
केमिकल इंजीनियरिंग- CH
सिविल इंजीनियरिंग- CE
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग- CS
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- EE
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग- IN
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- ME
Indian Oil के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को संबंधित विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं. सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग (एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने चाहिए.
Indian Oil Recruitment के लिए इस आयुसीमा तक कर सकते हैं आवेदन
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 30 जून 2023 को सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.
Indian Oil में इस आधार पर होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन इनके माध्यम से किया जाएगा:
GATE 2023 स्कोरकार्ड
इंटरव्यू
ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप टास्क
देखें यहां अप्लाई लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Oil Recruitment 2023 आवेदन लिंक
Indian Oil Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
Indian Oil Bharti के तहत चयन होने पर मिलेगी सैलरी
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 50,000 – 1,60,000 रुपये के वेतनमान पर भुगतान किया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं?
भारत सरकार में टीचिंग, नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी
.
Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Indian Oil, IOCL, Jobs, Jobs in india, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 07:00 IST








