
हाइलाइट्स
यह पैकेज पूरे 7 रात और 8 दिन का है.
जयपुर से होगी पैकेज की शुरुआत.
किराया 48,570 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है.
नई दिल्ली. अगर आप दक्षिण भारत के राज्यों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हाल ही में तमिलनाडु और केरल का एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज के तहत यात्रियों को कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम और त्रिवेंद्रम की यात्रा करवाई जाएगी.
आईआरसीटी ने ट्वीट कर इस पैकेज की जानकारी दी है. 7 रात 8 दिन का यह हवाई टूर जयपुर से शुरू होगा. इस एयर टूर पैकेज के लिए किराया 48,570 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. 7 ब्रेकफास्ट, एक लंच और 7 डिनर की सुविधा मिलेगी.
Explore ancient temples, admire scenic beauty & reconnect with yourself. Book this 8D7N IRCTC’s tour package starting at ₹49,550/- pp* onwards. For details, visit https://t.co/GTc6FNPodS@AmritMahotsav #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) August 19, 2022
.
Tags: Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 06:30 IST








