पद्मिनी कोल्हापुरे ने जब ठुकराया बड़ी फिल्म का ऑफर, स्क्रिप्ट भी आ गई थी पसंद, तो क्या हीरो थे वजह?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साल 1985 में राज कपूर (Raj Kapoor) एक अलग तरह की कहानी के साथ सिनेमा में प्रयोग करने के लिए फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ लेकर आए थे. इस फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं. इस फिल्म में उन्होंने गंगा का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी राजकपूर चाहते थे कि ये रोल खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) निभाए. लेकिन पद्मिनी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद भी राज कपूर ने कई बार कोशिश की पद्मिनी फिल्म के लिए हामी दे दें लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जानते हैं क्यों?

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने एक्टिंग करियर में ‘प्रेम रोग’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम्’ और ‘वो सात दिन’ जैसी कई शानदार फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं. पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से की थी. अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने फिल्म इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ जैसी फिल्मों में कुछ ऐसे सीन किए जिनके बाद वह सुर्खियों में छा गई थीं. करियर के शुरुआत में एक्ट्रेस हर तरह के किरदार निभा लेती थीं उन्हें किसी तरह के किरदार से कोई परहेज नहीं होता था. लेकिन उनके कुछ फिल्मों के सींस को लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई थी कि एक्ट्रेस ने इस तरह के सीन से तौबा कर ली थी.

बेहद संस्कारी है बॉलीवुड का ये विलेन, कभी महेश भट्ट ने सेट से निकलवा दिया था बाहर, ‘संघर्ष’ से मिली पहचान

फिल्म की शूटिंग के बाद भी तैयार थे राजकपूर
राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए मंदाकिनी पहली पसंद नहीं थी. ये सभी जानते हैं क्योंकि पहले मेकर्स ने पहले ये ऑफर पद्मिनी कोल्हापुरे को दिया था. लेकिन एक्ट्रेस ने ये ऑफर ठुकरा दिया था. उसी दौरान मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह फिल्म में किसिंग सीन को लेकर बहुत घबराई हुई थी और यही वजह थी कि फिल्म नहीं करना चाहती थी. एक्ट्रेस के मुताबिक मंदाकिनी के साथ 45 दिन की शूटिंग कर लेने के बावजूद राज कपूर उन्हें कास्ट करने के लिए तैयार थे, हालांकि वह मेरी मजबूरी भी समझते थे कि मैंने उनकी इस फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया था.

क्या एक्टर की वजह से ठुकराया था ऑफर?
पद्मिनी कोल्हापुरी राजकपूर की फिल्म को कभी ना नहीं कहना चाहती थीं उन्होंने अपने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में बोल्ड सीन की वजह से आपने इस फिल्म को ठुकराया इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि, ‘जब राज जी मुझसे फिल्म के बारे में बात कर रहे थे तब उसमें कोई भी बोल्ड सीन नहीं थे, मैं किसिंग सीन करना नहीं चाहती थीं. राजीव कपूर से भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी बल्कि मैं स्क्रीन पर किस करने में कंफर्टेबल नहीं थी. लेकिन, राज जी ने मुझे एक बार फिर सोचने के लिए कहा लेकिन मैंने यह फिल्म नहीं की.’

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Padmini Kolhapure, Raj kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें