08 जून 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वाले सुख-शांति में रहेगे, कन्या राशि वाले रहेंगे परेशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 08 June 2023)

आज मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्ति में आप सराबोर होंगे. मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. मित्रों से आकर्षण होगा. प्रेमीजनों को प्रेम में सफलता मिलेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 08 June 2023)

आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 08 June 2023)

आज आपको किसी न किसी कारणवश से मन में चिंता रहेगी. विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे. पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी. विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी. आकस्मिक धन खर्च हो सकता है. शेयर सट्टे से दूर रहें. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें