Sharia Law: कार में बनाया फ‍िजिकल रिलेशन, मिली 21 कोड़ों की सजा, जान‍िए कहां का मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपने दुनिया के तमाम अजीबोगरीब कानूनों के बारे में सुना होगा. कहीं बीवी का बर्थडे भूलना अपराध है तो कहीं, उसके साथ सिर्फ नोकझोंक करने पर ही सजा का प्रावधान है. लेकिन आज हम आपको एक देश के ऐसे ही कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बाल‍िग अविवाहित जोड़े का कार में फ‍िजिकल रिलेशन बनाना इतना बड़ा अपराध हो गया कि सार्वजनिक रूप से 21 बार कोड़े मारे गए.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला इंडोनेशिया के अचेह प्रांत का है. 23 साल की मह‍िला और 24 साल के लड़के को कार में साथ देखा गया था. इसके बाद बुधवार दोपहर बुस्तानुल सलातिन परिसर में दोनों को कोड़े मारे गए.सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स चाबुक मारते हुए और अन्‍य लोग वीडियो बनाते हुए देखे जा सकते हैं.

जल्लाद मारता है कोड़े
वीडियो में भूरे रंग लबादे जैसी पोशाक पहने जल्लाद या अल्गोजो, जो सिर से पैर तक ढंका हुआ है, जिसकी सिर्फ दो आंखों के सामने छेद है, उसे चाबुक मारते हुए देख सकते हैं. सजा दिए जाने से पहले दोनों को अलग-अलग एक कमरे में ले जाया जाता है. फ‍िर सफेद बुर्का पहने महिला नीले कालीन पर बैठ जाती है. उसे चाबुक से पीटा जाता है और वह तड़प-तड़प कर फर्श की ओर गिरती नजर आती है.

बिना शादी रिश्ते बनाना अपराध
आचेह प्रांत के कानून के मुताबिक,दोनों को कानून का दोषी पाया गया है. बिना शादी रिश्ते बनाना अपराध है और इसका उल्‍लंघन करने पर सख्‍त सजा का प्रावधान है. कार को पार्क किया हुआ था और जब वह काफी तेजी से हिलने लगा तो लोगों को शक हुआ. जांच की गई तो कुछ और ही हकीकत सामने आई. तभी दोनों को हिरासत में लेकर भेज दिया गया. अदालत ने दोनों को सजा सुनाई.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें