विशाल भटनागर/मेरठ. जिले में जो युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनके लिए सुनहरा अवसर है. आठ जून को कचहरी परिसर स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 9:30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें मेरठ के अलावा अन्य जनपद की कंपनियां युवाओं का इंटरव्यू लेंगी. यही नहीं चयनित युवाओं को ऑन द स्पॉट ही ज्वाइनिंग लेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा.
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 8 जून को एक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, शैक्षिक योग्यता से संबंधित युवाओं को रोजगार मिल सकता है.
इतनी होगी सैलरी
बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव, इन्शुरन्स मैनेजर, फाइनेंशियल एडवाईजर, आदि पदों से संबंधित 10 कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं के इंटरव्यू लेंगे. जो युवा इंटरव्यू में पास हो जाएंगे उनको रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए 8000 से लेकर 15500 रुपये का वेतन कंपनी द्वारा प्रस्तावित किया है.
आपके शहर से (मेरठ)

मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फ्री योग शिविर शुरू, 21 जून तक उठा सकेंगे लाभ

Meerut Gold Price: सोने व चांदी की कीमत में गिरावट, खरीदारी का बेहतर अवसर

मेरठ में यहां पेड़ खुद बताते हैं अपना नाम, बस करना होगा ये छोटा सा काम

8वीं की ट्यूशन फीस भरने की भी नहीं थी पिता की हैसियत, बेटी ने मेहनत के दम पर पास किया UPSC

Gold-Silver Price Today: मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की फिर बढ़ी चमक, जानें आज के भाव

dog birthday: एक ऐसा बर्थडे सेलिब्रेशन जिसे जमाना रखेगा याद, बच्चों को दिया रिटर्न गिफ्ट, लकी विनर को मिला फ्रिज

Meerut Gold Price: रविवार वाली कीमत पर ही बिकेंगे सोना और चांदी, जानें आज का रेट

समाज में जीना सिखाती है हॉस्टल की लाइफ, एंजॉयमेंट के साथ होती है स्टडी

CCSU Meerut: सीसीएसयू में यूपी-सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें नियम और फीस

2 दर्जन से अधिक FIR, मुख्तार अंसारी-मुन्ना बजरंगी दोनों का खास, जानें लखनऊ में मारे गए संजीव जीवा की क्राइम कुंडली
सेवा योजना के पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी
जो भी युवा इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहते हैं. वह अभी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन अवश्य करायें. इतना ही नहीं पंजीयन के यूजर आईडी /पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप कंपनी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें. जिन अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन नहीं वह भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. रोजगार मेले से सम्बन्धित सम्पूर्ण चयन साक्षात्कार प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी. मेले में प्रतिभागी सभी अभ्यर्थियों के शिक्षण, प्रशिक्षण, कॅरियर रोजगार एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित अनेक अवसरों से परिचित कराया जायेगा.
.
Tags: Jobs news, Meerut news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 23:46 IST








