घर बैठे शांपिग की तरह अब घर का कबाड़ भी बेचें, बस इस ऐप को करें डाउनलोड, जानें पूरा तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी.अब तक आप ऑनलाइन ऐप के माध्यम से शॉपिंग तो करते ही थे लेकिन अगर आपसे अब कहा जाए कि आप अपने घर का कबाड़ भी ऑनलाइन बेच सकते हैं, तो आप जरूर कहेंगे कि यह कैसे हो सकता है. यह बिल्कुल मुमकिन हो गया है. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में ऐसा हो भी रहा है.हल्द्वानी के रहने वाले लोकेश गुणवंत ने एक ऐप बनाई है, जिसका नाम है Scrapdoor. इस ऐप के माध्यम से आप अपने घर का कबाड़ आसानी से बेच सकते हैं. आपको प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करनी होगी. जिसके बाद आप अपना कबाड़ बेचने के लिए यहां बुकिंग कर सकते हैं और उसके बाद आपके घर का कबाड़ लेने के लिए उनकी टीम की गाड़ी पहुंच जाएगी.

लोकेश गुणवंत ने News18 Local को बताया कि हमने हल्द्वानी शहर में ‘स्क्रैप डोर’ की शुरुआत कर दी है और हमें लोगों का रिस्पांस भी काफी अच्छा मिल रहा है. लोगों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित हो रही है. वे अपना कबाड़ ऑनलाइन माध्यम से बेच रहे हैं और उन्हें अन्य जगहों के मुकाबले कबाड़ का ज्यादा दाम भी मिल रहा है.

लोकेश ने आगे बताया कि इस ऐप के माध्यम से आप घर से बैठे हमारी कबाड़ की गाड़ी को बुला सकते हैं और अपना सामान बेच सकते हैं. स्क्रैप डोर ऐप का दावा है कि उनकी ओर से आपको आपके कबाड़ के मार्केट रेट से ज्यादा दाम मिलेंगे. उन्होंने बताया कि यह ऐप सिर्फ कबाड़ बेचने तक ही सीमित नहीं है बल्किइसी ऐप के माध्यम से आप मोबाइल रिचार्ज से लेकर क्रेडिट कार्ड पेमेंट और सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं. उनका कहना है कि वह इस ऐप के माध्यम से डिजिटल भारत अभियान को रफ्तार देना चाहते हैं.

लोकेश ने बताया कि अभी उनके साथ 10 लोगों की टीम काम कर रही है.स्क्रैप डोर की टीम स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी लोगों से कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके का वातावरण हमें प्रकृति ने दिया है, उसे सभी जीवों के लिए बनाए रखने का संकल्प करना जरूरी है. हमें अपने घर की तरह बाकी जगहों को भी साफ रखना चाहिए.

अगर आप स्क्रैप डोर ऐप के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप स्क्रैप डोर की टीम से उनके मोबाइल नंबर 8979163227 पर संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें