
विनय अग्निहोत्री/भोपाल: तात्या टोपे टीटी नगर स्टेडियम में मंगलवार को 66वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया. इसमें विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.
6 जून से 13 जून तक भोपाल में होने वाले इस कंपटीशन का प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 7 जून को उद्घाटन करेंगे. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमरजीत शर्मा और उपाध्यक्ष मुक्तेज सिंह बदेशा भी मौजूद रहेंगे.
झारखंड से आए बॉक्सिंग के कोच हिमांशु सिंह ने बताया कि यह मंगलवार से शुक्रवार तक होने वाली एथलेटिक्स व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 1750 खिलाड़ियों ने भागीदारी ली है. बताया कि इस स्कूल नेशनल कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने के लिए सबसे पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल खेलना पड़ता है. फिर उसके बाद स्टेट लेवल. फिर जाकर इस नेशनल स्कूल कंपटीशन के लिए आप योग्यता रखते हैं.
इसमें भी ट्रायल के जरिए आपको गुजरना होता है. नेशनल स्कूल गेम्स अगर आप गोल्ड मेडलिस्ट बनते हैं, तो आपको वर्ल्ड स्कूल गेम्स में मौका मिलता है. उससे आप जो हमारा इंडिया का अलग-अलग फेडरेशन है. वह हमें इंटरनेशनल वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए तैयार करते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 22:45 IST








