रिपोर्ट- रूपेश भगत
गुमला. झारखंड में रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली. मामला गुमला जिला से जुड़ा है. जिले के खूंटी-सिमडेगा मार्ग में एक अनियंत्रित इनोवा कार ने चार लोगों की जान ले ली. कार बैंक ऑफ इंडिया कामडारा शाखा कार्यालय के समीप एक गुमटी में जा घुसी जिसने आठ लोगों को रौंद दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना बुधवार दिन के लगभग दो बजे की है.
जानकारी के मुताबिक तपती धूप के कारण बैंक कार्य से आए लोग गुमटी की छांव में बच रहे थे, तभी सिमडेगा की ओर से तेज रफ्तार से आई एक सफेद रंग का इनोवा जेएच 01 डीवी 6127 यमराज बनकर गुमटी में घुस गयी. इस हादसे में बैंक के काम से आए दो महिला कृपा तोपनो उम्र 45 वर्ष और बेरथिला बारला उम्र 40 वर्ष दोनों सुरहू पहानटोली की घटनास्थल पर ही मौत गई. गुमटी मालकिन ज्योति देवी उम्र 40 वर्ष और बसंत नाग उम्र 50 वर्ष कामडारा बरटोली की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई.
आपके शहर से (गुमला)

जज्बे को सलाम: साइकिल से देश भ्रमण कर रहे असम के कार्तिक, 9 राज्यों की कर चुके हैं यात्रा, दे रहे ये संदेश

दोस्ती हो तो ऐसी…साथ मिलकर खोला ‘चाय टाउन’, यूट्यूब से सीखा बनाना, अब पिलाते हैं 15 फ्लेवर की चाय

Ranchi Airport: रांची से मुंबई के लिए 10 जून से सीधी फ्लाइट, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए भी उड़ान की तैयारी

गोड्डा का यह गांव है सिल्क साड़ियों का हब, 3500 रुपए से कीमत शुरू

BIT मेसरा में विभिन्न कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया व शुल्क

रांची के इस रेस्टोरेंट्स में खाने के साथ लूडो और चेस का लें मजा, स्टूडेंट्स को मिलती है खास छूट

Jharkhand News: पलामू के खिलाड़ियों का दिखा दम, नेशनल गतका में जीते 8 मेडल, बढ़ाया प्रदेश का मान

झारखंड में बदले कई स्कूलों के नाम, ‘हिंदू’ और ‘रामरुद्र’ शब्द हटाए गए, जानिए पूरा मामला

स्वाद बना देगा दीवाना… क्या आपने खाया है जमशेदपुर का ये बेहद खास मठरी चाट

Bokaro News : पेटरवार हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर कुदाल व चाकू बरामद

Jharkhand Weather: झारखंड में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ऐलीना सुरीन उम्र 40 वर्ष ( सुरहू पहानटोली), जिरामनी तोपनो उम्र 45 वर्ष (गांव बाम्हनडीह),जोडेन नाग उम्र 40 वर्ष (कामडारा बरटोली) और लूसिया तोपनो उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद इनोवा कार सवार गायब हो गए. सूत्रों के अनुसार कार सवार किसी को चोट नहीं लगी है. लोगों के अनुसार इनोवा कार रांची संत जेवियर कॉलेज में प्रतिनियुक्त फादर की बतायी जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्यामनंदन मंडल, बीडीओ रविन्द्र कुमार गुप्ता, कामडारा सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर, कामडारा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और कार को जब्त कर लिया. कार में सवार लोगों के बारे में पुलिस ने कहा कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन कहां है इसकी जानकारी नहीं दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
.
Tags: Crime News, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 21:53 IST








