कोई नेपाल से तो…. कोई सिक्कम की…उत्तराखंड में हुआ सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ में आई 13 लड़कियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 हिना आज़मी/ देहरादून.उत्तराखंड में इन दिनों सैलानियों की आवाजाही से देवभूमि के टूरिस्ट प्लेस गुलजार होते नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों को इससे फायदा हो रहा है, तो वहीं इस सीजन को अवसर समझते हुए अनैतिक कारोबार करने वाले लोगों की भी इन दिनों चांदी हो रही है. उत्तराखंड में लगातार बढ़ती शराब तस्करी और देह व्यापार का कारोबार फलफूल रहा है. इसी पर नकेल कसते हुए राज्य महिला आयोग ने देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में स्थित कुछ स्पा सेंटरों पर छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. वहां से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार,राज्य महिला आयोग को गुप्त सूचना के माध्यम से स्पा सेंटरों में वेश्यावृत्ति की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सूचना मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम लेकर मौके पर पहुंचीं और स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. वहां से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया. एक स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं.13 लड़कियों में से एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार और एक देहरादून से है. दो लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार चल रहा था.

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि हमारेसंपर्क में ह्यूमन राइट काउंसलिंग एनजीओ के पदाधिकारियों ने पता लगाया कि पटेल नगर के स्पा सेंटरों में देह व्यापार किया जा रहा है. जिसके बाद यहां छापेमारी की गई.युवतियों के पास से स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नहीं मिला है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

बता दें कि निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद कागजातों और वहां से बरामद हुए सामान को जब्त किया है.मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है और वह किसी दूसरे राज्य का रहने वाला है. उसकी तलाश अब पुलिस कर रही है. जिसके बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में महिला आयोग की टीम द्वारा प्रत्येक जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया था और राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी को रोकने व तस्कर हुई महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार को समाप्त करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर देवभूमि में इस तरह के कार्यों से गंदगी का माहौल बनाया गया, तो इसके किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. अपराधी चाहे कोई भी हो, स्पा सेन्टरों के मालिक या वहां नौकरी करने वाले कर्मचारी या उनके साथ देह व्यापार करने वाली युवतियां, सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

Tags: Crime News, Dehradun news, Hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें