WTC Final: सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा से हैं नाखुश! कमेंट्री में निकाली भड़ास, Playin-IX में बताई बड़ी कमी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल (WTC Final) में टक्कर शुरू हो चुकी है. फाइनल में सिक्का रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पक्ष में गिरा और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग करने का न्यौता दे दिया. कुछ देर बाद फाइनल की प्लेइंग इलेवन का ऐलान होते ही कई लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए. जिसमें से एक नाम पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का भी है. उन्होंने इसकी भड़ास कमेंट्री के दौरान निकाली. उन्होंने प्लेइंग-11 पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने पिच के लिहाज से तेज गेंदबाजों को तरजीह दी. प्लेइंग-11 में महज एक स्पिन गेंदबाज दिखाई दिया जो रवींद्र जडेजा थे. टीम में अनुभवी फिरकी मास्टर आर अश्विन का नाम नहीं था, जबकि उन्हें लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के लिए एक विकेट टेकर हैं. अश्विन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है. सुनील गावस्कर ने अश्विन की गैरमौजूदगी पर कमेंट्री के दौरान सवाल खड़े किए हैं.

अश्विन की बदौलत हम यहां हैं- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा, ‘अश्विन के टीम में न होने से मैं हैरान हूं. उनकी बदौलत टीम इंडिया यहां तक पहुंची है. इस विकेट पर अश्विन कोई बड़ा नुकसान नहीं करते. उमेश यादव के स्थान पर अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता था.’ सुनील गावस्कर के बाद हरभजन सिंह ने भी उनके तर्क का सपोर्ट किया.

ऐसी लाचारी कभी नहीं देखी, शमी की गेंद पर बेबस तरीके से बोल्ड हुए लाबुशेन, VIDEO

फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जैसे दिग्गज प्लेयर्स सस्ते में चलते बने. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर की तिकड़ी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक ट्रेविस हेड ने अर्धशतक ठोक दिया है.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें