बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में आज जन शिक्षा संस्थान, मंझनपुर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित एवं आर0एस0 ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट उ0प्र0 द्वारा आयोजित महिला एवं बालिका सशक्तीकरण उत्थान व विकास के लिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला मिनी मैराथन में 60 बालिकाओं, सशक्त बेटियां जागरूकता रैली में 70 बालिकाओं एवं रंगोली प्रतियोगिता के अन्तर्गत 30 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर महिला शक्ति केन्द्र के महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती पूनम पाल, जिला समन्वयक श्रीमती उमा साहू एवं श्रीमती अंजू द्विवेदी के द्वारा बालिकाओं की संख्या में कमी आने के मुख्य कारणों एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्यों, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, विभागीय योजनाओं एवं रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हों बालिकाओं के प्रति लोगों की परम्परागत रूढिवादी सोच को बदला जा सके, और घटते लिंगानुपात को व्यवस्थित किया जा सके। महिला सशक्तीकरण उत्थान व विकास के लिए संगोष्टी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार, विपिन कुमार, महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल एवं जिला समन्वयक, संस्था संचालक सहित अधिक संख्या में बालिकायें एवं महिलायें उपस्थित रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें