गबरु जवान हो गए हैं ‘नन्हे रणविजय’, ‘वीरा के वीर’ का बदल गया है अंदाज, फोटोज देख फैंस भी खा जाएंगे धोखा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सालों पहले टेलीकास्ट होने वाले पॉपुलर सीरियल ‘वीरा’ में छोटे रणविजय ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था. इस शो की नन्हीं वीरा और उसके क्यूट से वीर को फैंस आजतक भूल नहीं पाए हैं. इन दोनों का मासूम सा चेहरा आज भी फैंस को बखूबी याद है. लेकिन अब इस शो में नजर आने वाले बाल कलाकार काफी बड़े हो चुके हैं. आज आपको ‘वीर की अरदास वीरा’ के नन्हें रणविजय की लेटेस्ट फोटोज दिखाने जा रहे हैं. 

छोटे रणविजय उर्फ एक्टर भावेश बालचंदानी अब 22 साल के गबरु जवान हो गए हैं. बचपन में ये एक्टर जितने क्यूट दिखते थे, अब वह उतने ही हैंडसम दिखने लगे हैं. भावेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाले भावेश बालचंदानी ने ‘वीरा’ के अलावा अन्य सीरियल्स में भी काम किया है.

Tags: Emraan hashmi, Entertainment Special, TV Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें