महाराष्‍ट्र: एकनाथ शिंदे ने शरद पवार पर कसा तंज, कहा- उनकी भविष्यवाणी पहले भी गलत हुईं; आगे भी होंगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठाणे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को कहा कि 2014 और 2019 के चुनावों के नतीजों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार की भविष्यवाणी गलत साबित हुई और अगला चुनाव भी अपवाद नहीं होगा. पिछले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, राकांपा प्रमुख ने कहा था कि चुनाव परिणाम अगले साल के लोकसभा चुनाव के बाद के परिदृश्य का संकेत हैं. उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है.

पवार ने बुधवार को औरंगाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि वर्तमान में “भाजपा विरोधी” लहर है और देश के लोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखते हुए बदलाव चाहते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में होगा, और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल के उत्तरार्ध में होगा. मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार सुबह नवी मुंबई में बन रहे नए हवाई अड्डे के स्थल का दौरा किया और जारी काम का जायजा लिया.

उनकी सभी भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं
पवार द्वारा भाजपा की आलोचना किए जाने पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, “उनकी सभी (चुनावी) भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं और यह 2014 तथा 2019 में देखने को मिला. आगे भी उनकी सभी भविष्यवाणियां गलत साबित होंगी.” फडणवीस ने कहा कि जब 300 से ज्यादा सांसद (सत्तारूढ़ दल से) निर्वाचित हो रहे हैं तो कोई कैसे कह सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता घट रही है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट: मई 2024 तक सुविधा शुरू करने का प्रयास
इस बीच, नवी मुंबई हवाई अड्डे के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ठेकेदार ने दिसंबर 2024 में नई सुविधा को चालू करने की योजना बनाई थी लेकिन इससे पहले काम पूरा करने और मई 2024 तक सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है.

Tags: Eknath Shinde, Maharahstra, NCP chief Sharad Pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें