Job Alert! 9 जून को यहां लगेगा जॉब कैंप, 36 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की चाह रखने की वालों के लिए जिला नियोजनालय पूर्वी चंपारण सुनहरा अवसर लेकर आया है. क्योंकि यहां 09 जून को 36 पदों के लिए एक दिवसीय जाॅब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संयुक्त श्रम भवन आईटीआई परिसर स्थित जिला नियोजनालय कैंपस में 09 जून को प्रातः 11 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

कंपनियां एवं पद
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया किइस जॉब कैम्प में आदित्य बिरला फैशन रिटेल लिमिटेड व सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा भाग लिया जाएगा. अभ्यर्थियों का चयन सेल्स एग्जेक्युटिव, डाटा ऑपरेटर, असिस्टेंट, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, वार्डन बॉय/गर्ल के 36 पदों के लिए बहाली की जाएगी.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

हाजीपुर की इस जेल में परिवार के साथ खाना खाकर लोग ले रहे आनंद, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

योग्यता, कार्यस्थल, मानदेय
विभिन्न पदों के लिए योग्यता 12वीं एवं स्नातक पास है. वहीं उम्र 19-30 वर्ष निर्धारित है. जॉब का कार्यस्थल पूर्वी चम्पारण होगा. सफल अभ्यर्थियों कोमानदेय के रूप में 8500 से 10000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा.

जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि इस जाॅब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अपने रिज्यूम/बॉयोडाटा, शैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि जॉब कैंप में अधिक से अधिक युवाओं के भाग लेने को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

Tags: Bihar News in hindi, Champaran news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें