फिर से NDA में जाने की तैयारी में VIP ! 25 जुलाई का दिन अहम, मुकेश सहनी ले सकते हैं फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं. बिहार में बीजेपी और महागठबंधन दोनों की तैयारियां जोरों पर है. महागठबंधन में सात पार्टियां शामिल हैं, लेकिन मुकेश सहनी की वीआईपी पर सबकी नजरें बनी हुई हैं कि मुकेश सहनी किसी पार्टी के साथ जाने वाले हैं ? वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 25 जुलाई को मुकेश सहनी घोषणा करेंगे कि 2024 का लोकसभा चुनाव में वो किस के साथ गठबंधन करेंगे. उसी दिन तय होगा कि मुकेश महागठबंधन में जाएंगे या घर वापसी कर बीजेपी के साथ रहेंगे. हालांकि अभी उन्होंने कहा कि इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अभी बिहार में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है. पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी राज्य के विभिन्न इलाकों का ताबड़तोड़ दौरा करने में जुटे हैं.  इस बीच पार्टी ने अगले महीने 25 जुलाई को फूलन देवी के शहादत दिवस पर पटना में एक भव्य कार्यक्रम करने की भी योजना बनाई है. इस कार्यक्रम में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा किस गठबंधन के साथ जाएंगे उसकी घोषणा करने की संभावना है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बुधवार को कहा कि वीआईपी किस गठबंधन के साथ जाएगी उसकी घोषणा पार्टी के प्रमुख ही करेंगे. केंद्र सरकार द्वारा हाल में मुकेश साहनी के लिये की गई सुरक्षा और नीतीश सरकार द्वारा आवंटित सरकारी बंगला छोड़ने के बाद यह साफ हो गया है कि मुकेश साहनी का झुकाव किस तरफ है. राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी 25 जुलाई को एक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमे बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे.

आपके शहर से (पटना)

उन्होंने कहा कि इसी दिन पार्टी की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अगले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी उसी गठबंधन के साथ जाएगी जो निषादों के कल्याण की बात करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ भागीदारी करेगी.

Tags: Bihar politics, Mukesh Sahni, NDA, Nitish kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें