
नई दिल्ली. हमनें जुरासिक पार्क फिल्म में देखा है कि कैसे मादा डायनासोर बिना नर के बच्चों को जन्म दे देते हैं. खैर वो तो एक फिल्म थी. इसमें कितनी सच्चाई है इसपर तरह-तरह की बहस होती ही रहती है. मध्य अमेरिका के कोस्टा रीका में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बिना नर मगरमच्छ के एक मादा ने बच्चे को जन्म दे दिया है. जी हां, ये कोई कहानी या कल्पना नहीं बल्कि सच्चाई है. 16 साल से अकेली रह रही मादा ने बिना नर मगरमच्छ के बच्चे को जन्म दिया. इस प्रक्रिया के ‘वर्जिन बर्थ’ भी कहा जाता है.
विज्ञान पत्रिका बायोलॉजी लेटर में छपे शोध में बताया गया कि साल 2018 में इस मादा मगरमच्छ ने कई अंडे दिए थे. मादा मगरमच्छ द्वारा अंडे देना कोई नई बात नहीं है. इन अंडो से बच्चे नहीं निकलते हैं. इन अंडो को इनक्यूबेटर में रखा गया. यह वो मशीन होती है जिसमें अंडो को सेका जाता है. पूरी तरह विकसित नहीं हुए मनुष्य के बच्चों को भी इस तरह की मशीन के माध्यम से नियंत्रित वातावरण में रखा जाता है.
यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में बेच सकेंगे कुत्ते का मांस, हाईकोर्ट ने 3 साल पुरानी रोक हटाई
क्या होता है वर्जिन बर्थ?
वैज्ञानिकों ने शोध में बताया कि मगरमच्छ का एक अंडा हैरतअंगेज तरीके से बढ़ने लगा. यह अंडा पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया और इसके अंदर से आधा तैयार मगरमच्छ का बच्चा निकला. वैज्ञानिकों ने दावा किय कि यह एक ‘वर्जिन बर्थ‘ है. किसी भी प्रजाति में बिना नर या मादा के बीच संबंध के तैयार हुए बच्चे को विर्जन बर्थ कहते हैं. मौजूदा मामले में इस बच्चे में केवल मादा के जीन्स ही मिले. वो एक जीन्स से तैयार हुआ बच्चा था. इस तरह की चीजें पहले किंग कोबरा और कुछ अन्य जानवरों में भी देखी जा चुकी हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 19:16 IST








