क्या 1 घंटा भी नहीं चलती लैपटॉप की बैटरी, इसके पीछे हो सकते हैं 6 कारण, ठीक कर लो, मिलेगा कई घंटे बैकअप!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Fix Laptop Battery Draining: घर हो या ऑफिस, आज हर जगह कंप्यूटर की जगह लैपटॉप ने ले ली है. बीते कुछ सालों में डेस्क जॉब और शिक्षा के क्षेत्र में लैपटॉप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऐसे में लैपटॉप से जुड़ी जो सबसे बड़ी परेशानी सामने आ रही है वह है कम बैटरी बैकअप की प्रॉब्लम. आमतौर पर लैपटॉप के साधारण इस्तेमाल पर बैटरी 2.5 – 3 घंटे आसानी से चल जाती है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि लैपटॉप की बैटरी 1 घंटे से भी कम चल रही है.

01

हालांकि, अगर आप कुछ चीजों पर धन दें तो बैटरी के बैकअप को बढ़ा सकते हैं. यहां हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से आप लैपटॉप की बैटरी तुरंत खत्म होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. (Image: Canva)

02

Screen Brightness: स्क्रीन ब्राइटनेस को ज्यादा रखने पर लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है. अगर आप कम रौशनी वाले कमरे में बैठ कर काम करते हैं, तो लैपटॉप के स्क्रीन की रौशनी को कम कर बैटरी बैकअप को लंबा कर सकते हैं. कीबोर्ड पर स्क्रीन ब्राइटनेस को कम-ज्यादा करने के लिए डेडिकेटेड बटन मिलता है. (Image: Canva)

03

Keyboard Backlight: महंगे लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड फीचर मिलता है. इसके इस्तेमाल इस्तेमाल से कम रौशनी वाले जगह में भी लैपटॉप पर काम किया जा सकता है. लेकिन हमेशा बैकलिट ऑन रहने पर बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसलिए जरूरत न होने पर बैकलिट को ऑफ रखें. (Image: Canva)

04

Adjust Power Settings: अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल मूवी देखने या गाने सुनने के लिए कर रहे हैं तो लैपटॉप को पावर सेविंग मोड पर डालकर बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं. हैवी टास्क न करने पर लैपटॉप को पावर सेविंग मोड पर रखा जा सकता है. (Image: Canva)

05

Minimize Network Connection: लैपटॉप में कई बार ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन रह जाता है. इससे जरूरत न होने पर भी बैटरी ज्यादा यूज होने लगती है. अगर वाईफाई या ब्लूटूथ का यूज न कर रहे हों तो उसे बंद कर दें. (Image: Canva)

06

Background Programs: लैपटॉप के बैकग्राउंड में कई ऐसे प्रोग्राम चलते रहते हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं होती. आपके लैपटॉप में कई ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिन्हें आप शायद ही कभी यूज करते होंगे लेकिन ये बैकग्राउंड में ऑपरेट होते रहते हैं. इसके अलावा कई स्टार्टअप प्रोग्राम भी लैपटॉप की प्रोसेसिंग को बेवजह बढ़ाते रहते हैं. आप टास्क मैनेजर में जाकर बैकग्राउंड में चल रहे प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं. इसके अलावा आप यूजलेस प्रोग्राम को अनइंस्टाल भी कर सकते हैं. (Image: Canva)

07

Disconnect Unwanted Devices: लैपटॉप में हमेशा स्पीकर, कूलर और चार्जिंग केबल को लगाकर रखने से भी बैटरी कंज्यूम होते रहती है. इसके अलावा एक्सटर्नल हार्ड डिस्क या किसी भी बैटरी कंज्यूमिंग एक्सटर्नल डिवाइस को लगाने से लैपटॉप की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होगी. इसलिए बेहतर होगा कि आप बैटरी पावर पर एक्सटर्नल डिवाइस का कम इस्तेमाल करें. (Image: Canva)

08

अगर इन सबके बावजूद बैटरी बैकअप ठीक नहीं होती है तो लैपटॉप की बैटरी में समस्या हो सकती है. बेहतर होगा कि आप लैपटॉप को किसी अच्छे सर्विस सेंटर पर ले जाएं.(Image: Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें