स्वाद बना देगा दीवाना… क्या आपने खाया है जमशेदपुर का ये बेहद खास मठरी चाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार/जमशेदपुर. जमशेदपुर में खाने-पीने के काफी विकल्प हैं. हर गली चौराहे पर आपको अलग-अलग खाने की वैरायटी मिलेगी. जमशेदपुर के बिष्टुपुर खालसा क्लब के पास आपको दिखेगा बाबा चाट. जो पिछले 30 सालों से वहीं लग रहा है. स्वाद भी इसका वैसा ही लाजवाब है.यह दुकान बाबा वरुण मंडल के द्वारा संचालित किया जाता है और अब उनके बेटे रितेश मंडल भी उनके साथ चाट बनाते हैं.

यह चाट मठरी से बनता है जो बेसन और मैदा का बना हुआ होता है. इसे बनाने की प्रक्रिया में पहले मठरी के छोटे-छोटे टुकड़े को कटोरा में डाला जाता है. उसके ऊपर इमली की चटनी, पानी, सिंघाड़ा पाउडर की चटनी, दही, मिर्ची, नमक, जीरा पाउडर, घुगनी मटर और प्याज को मिलाकर परोसा जाता है. कीमत मात्र 10 रुपये और 20 रुपये प्रति प्लेट है.

दीवाना बना देगा स्वाद
दुकान के संचालक ने बताया कि जब शुरुआती दिनों में दुकान खोले तो उसकी कीमत मात्र 1 रुपये और 2 रुपये प्लेट हुआ करता था. लोगों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि घर से ही अलग-अलग कटोरिया में मठरी को सजा के लाते हैं. जैसे लोगों की भीड़ बढ़ जाती है तो उसमें चटनी और अन्य मसाला डालकर परोसा जाता है. यह चाट लोगों में इसलिए फेवरेट है क्योंकि इसमें काफी कम तेल मसाला का उपयोग होता है. खाने में काफी लाजवाब भी रहता है और बूढ़े बुजुर्ग और बच्चे इसे काफी पसंद करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 17:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें