जिसके लिए जाने जाते हैं मोहम्मद सिराज, वही काम WTC के फाइनल में किया, VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सिराज ने कर दिया अपना काम
उस्मान ख्वाजा को किया आउट

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के चौथे ओवर में ही भारतीय टीम को अपनी पहली सफलता हाथ लगी है. यह सफलता और कोई नहीं टीम के होनहार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने दिलाई है.

सिराज को आईपीएल के दौरान भी शुरूआती ओवरों में विकेट निकालते हुए देखा गया था. ऐसे में उम्मीद थी कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी धारधार गेंदबाजी करेंगे. शुरूआती स्पेल में उन्होंने इस आस को जगाकर भी रखा है. उन्होंने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बिना किसी रन के पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

Tags: IND vs AUS, Mohammed siraj, Team india, Usman khawaja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें