एक्शन में रीवा कलेक्टर, तय कीमत से अधिक पर शराब बेचने को लेकर 5 दुकानों लाइसेंस किया निरस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी / रीवा. शराब कारोबारियों की मनमानी के चलते रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल एक्शन में आ गई हैं. यही वजह है कि एक बार फिर रीवा कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई मनमानी तरीके से तय कीमत से अधिक दरों में शराब की बिक्री करने वाले रीवा के पांच दुकानों के खिलाफ हुई है. रीवा कलेक्टर ने इन दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. कीमत से अधिक शराब का विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. दरअसल, रीवा में शराब के दुकानों की लगातार शिकायतें आ रही थी कि तय कीमत से अधिक में शराब बेची जा रही है. शिकायत मिलने पर रीवा कलेक्टर के द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में बीड़ा, सिरमौर, नईगढ़ी, सगरा, बैकुंठपुर की पांच कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर रेट लिस्ट न होने और अधिक कीमत पर शराब विक्रय करने पर 1 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

कलेक्टर के आदेश पर अलर्ट हुआ आबकारी विभाग
रीवा कलेक्टर ने बताया कि लगातार ऐसी दुकानों का निरीक्षण और मानिटरिंग की जा रही है, कि शराब की दुकानों में प्रॉपर तरीके से रेट लिस्ट लगी हो और तय कीमत पर ही शराब की बिक्री की जाए. आबकारी सर्किल निरीक्षकों को भी यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र की मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर अवैधानिक रूप से हो रही शराब बिक्री पर रोक लगाएं और आबकारी नियम का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. रीवा कलेक्टर की हिदायद के बाद सुस्त पड़ा आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड़ में दिखाई दे रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 13:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें