
हाइलाइट्स
लड़की को किडनैप करने के बाद आरोपी पहुंच गया नेप्च्यून टाउनशिप
गाड़ी को रोककर लड़की को कपड़े उतारने के लिए बनाया दबाव
राहगीर की मदद से बच्ची किडनैपर के चंगुल से भागने में कामयाब हुई
न्यू जर्सी. अमेरिका में 29 साल के एक शख्स ने 11 साल की मासूम लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने और किडनैप (kidnap) करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची की सूझबूझ से किडनैपर (Kidnappers) अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मामला अमेरिका के न्यू जर्सी स्ट्रीट (New Jersey street) का है. 30 मई को शाम 5.30 बजे असबरी पार्क शहर में बच्ची सड़क पर जा रही थी. उस वक्त ही किडनैपिंग (kidnapping) की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई. एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की पहचान रॉकन फोक के रूप में की गई है. उस पर फर्स्ट-डिग्री किडनैपिंग, सेकंड-डिग्री एक बच्चे को लुभाने और थर्ड-डिग्री यौन आचरण के माध्यम से एक बच्चे की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय शख्स ने उसको किडनैप करने का प्रयास किया उस वक्त वह सड़क पर जा रही थी. उस वक्त आरोपी फोक ने एक सफेद किआ कार में उसे खींच लिया और उसे अंदर आने के लिए कहा. मॉनमाउथ काउंटी अभियोजक कार्यालय की विशेष पीड़ित ब्यूरो और असबरी पार्क पुलिस विभाग की संयुक्त जांच के मुताबिक लड़की को किडनैप करने के बाद वह नेप्च्यून टाउनशिप गया और वाहन को रोक कर लड़की को कपड़े उतारने के लिए कहा.
ये भी पढ़ें- 8 साल के बच्चे का बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पीछा करने पर रास्ते में छोड़ कर भागे
न्यूजवीक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस बीच लड़की ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए किडनैपर के चंगुल से भागने के लिए बहाना बनाया और पूछा कि क्या वह बाथरूम का उपयोग कर सकती है. इसके बाद आरोपी फोक 11 साल की बच्ची को पास के एक सर्विस स्टेशन पर ले गया. न्यूजवीक ने आगे कहा कि वाहन से उतरने के बाद, लड़की भाग गई और बाद में एक राहगीर को इशारा किया. फोक को गत गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
चूंकि लड़की की उम्र 16 साल से कम थी. इसलिए किडनैपिंग के आरोप में रॉकन फोक को 25 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.
इसी तरह का एक अन्य मामला मिशिगन का सामने आया था जहां 13 साल के एक लड़के ने गुलेल (slingshot) का उपयोग करके अपनी 8 साल की बहन को किडनैप होने से बचाया था. शख्स ने लड़की का अपहरण करने का प्रयास उस वक्त किया था जब वह घर के पीछे मशरूम ढूंढ रही थी. इस सब को देखते हुए लड़के ने अजनबी पर गुलेल चलाई जो उसके सिर और सीने में लगी. लड़की शख्स के चंगुल से निकल आई. लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था.
.
Tags: Kidnapping, US News, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 14:22 IST








