काम की खबर: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी भारी छूट, इस नंबर से संपर्क कर टैक्स करे जमां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 विक्रम कुमार झा/पूर्णिया.आप पूर्णिया शहर में रहते हैं और आपका घर शहरी क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र के दायरे में आता है तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आपको घरों का होल्डिंग टैक्स जमा करवाने पर नगर निगम पूर्णिया भारी छूट दे रहा है. अगर आप अपने घरों का प्रॉपर्टी टैक्स या होल्डिंग टैक्स जमा करना चाहते हैं तो 30 जून तक आप होल्डिंग टैक्स जमा कर दें. इसपर पूर्णिया नगर निगम आपको हाथों हाथ भारी छूट देगी.

उप नगर आयुक्त ने दी जानकारी
वही जानकारी देते हुए पूर्णिया नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीनानाथ जी ने कहा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के लोगों को सरकार के द्वारा खास सुविधा दी जा रही है. जिसके लिए बीते दिन महापौर एवं नगर आयुक्त सहित अन्य लोगों ने नगर निगम के लोगों तक इस छुट का लाभ मिले, इसके लिए प्रचार रथ रवाना कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा इसी क्रम में पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के लोगों को भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर हाथों-हाथ 5% तक की छूट मिलेगी.

इस तरह या इस नंबर से संपर्क कर टैक्स जमा करें
हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के लोगों को अगर अपना प्रॉपर्टी या होल्डिंग टैक्स जमा करवाना हो तो वह पूर्णिया नगर निगम कार्यालय आकर भी टैक्स जमा कर सकते हैं, या इसके अलावा नगर निगम के संबंधित अधिकारी के द्वारा घर-घर जाकर भी टैक्स की वसूली की जा रही है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कई लोगों को खुद से ऑनलाइन टैक्स जमा करना हो तो वह पूर्णिया नगर निगम के दिए हुए वेबसाइट www.purneanagarnigam.net पर जाकर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं. या विशेष किसी अन्य टेलीफोनिक जानकारी लेनी हो तो दिये हुए इस टोल फ्री नंबर
1800-121-8545 पर फोन
कर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 12:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें