Everything in the Universe has to evaporate, Stephen Hawking Theory is not confined to Black Holes

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रह्माण्ड का अंत कैसे होगा इस बारे में हमारे वैज्ञानिकों के बहुत स्पष्ट आंकलन नहीं है. यहां तक कि ब्लैक होल का अंत कैसे होगा या होता है इस बारे में भी वैज्ञानिक ज्यादा नहीं जानते हैं. वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने पहले यह अवधारणा दी थी कि ब्लैक होल का वास्तव में विकिरण होता है. और अंततः उसी विकिरण के कारण ब्लैक होल वाष्पीकृत होकर खत्म हो जाएंगे. नए अध्ययन में ना केवल हॉकिंग विकिरण के जरिए ब्लैक होल वाष्पीकरण के होने की पुष्टि की है बल्कि यह पता लगाया है ब्लैक अलावा सभी विशाल पिंडों का अंजाम यही होगा. अध्ययन में हॉकिंग विकिरण संबंध कुछ मूल बातों को भी स्पष्ट किया गया है.

सही पर पूरी तरह से नहीं
इस सैद्धांतिक शोध में रेडबाउंड यूनिवर्सिटी के माइकल वॉन्ड्रैक, वॉल्टर वन सुजिलेकोम और हेइनो फालके ने दर्शाया कि है कि स्टीफन हॉकिंग ब्लैक होल के बारे में सही तो थे, लेकिन पूरी तरह से नहीं. उन्होंने पाया कि हॉकिंग विकिरण के कारण ब्लैक होल तो वाष्पीकृत हो जाएंगे, लेकिन उसके लिए जैसा समझा जा रहा था, इवेंट होराइजन का महत्व नहीं है.

इवेंट होराइजन की नहीं
इवेंट होराइज एक तरह का वह सीमा क्षेत्र होता है जहां से पदार्थ ब्लैक होल में प्रवेश करने ही वाला होता है. यहां पदार्थ बहुत तेज गति से ब्लैक होल के गुरुत्व के प्रभाव में उसका चक्कर लगा रहा होता है और उसी पदार्थ से बहुत तेज विकिरण निकलता है. इस अध्ययन में पाया गया है कि गुरुत्व और स्पेसटाइम वक्रता की भी भूमिका होती है.

हॉकिंग की दलील
इसका मतलब यह है कि ब्रह्माण्ड के सभी विशाल पिंड आखिरकार वाष्पीकृत हो जाएंगे. अध्ययन में इस बात को रेखांकित किया है कि इवेंट होराइजन इस तरह के विकिरण के लिए जरूरी नहीं है.क्वांटम भौतिकी और आइंस्टीन के गुरुत्व के सिद्धांतों के संयोजन के जरिए स्टीफन हॉकिंग ने दलील दी थी कि कणों के जोड़ों का अचानक बनना और उनका विनाश इवेंट होराइजन के पास ही होता होगा.

कण और प्रतिकण
एक कण और उसका प्रतिकण यानि एंटिपार्टिकल क्वांटम फील्ड में कुछ देर के लिए बनते हैं और फिर तुरंत ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कई बार कोई कण ब्लैक होल में गिर जाता है और तब उसका दूसरा प्रतिकण बाहर निकल सकता है. इसी के विकिरण को हॉकिंग विकिरण के नाम से जाना जाता  है. हॉकिंग का कहना था कि इसी की वजह से ब्लैक होल का अंततः वाष्पीकरण हो जाएगा.

Tags: Black hole, Research, Stephen hawking

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें