Vande Bharat Train: पटना पहुंचे वंदे भारत ट्रेन के साथ लोगों ने खूब ली सेल्फी, इस दिन से शुरू होगा सफ़र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानंद/पटना. बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पटना-रांची के बीच दौड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के 8 कोच चेन्नई से पटना पहुंच चुके हैं. पटना में इस खास ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. देश में ही निर्मित इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के साथ पटनावासी खूब सेल्फी ले रहे हैं.

वंदे भारत ट्रेन का इंतजार पटना के लोगों को बेसब्री से था. जल्द ही यह बिहार और झारखंड को लोगों को जोड़ने का काम करेगी. वंदे भारत ट्रेन के आठ कोच को राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लाया गया है. इसका यहां एग्जामिनेशन होगा, फिर पटना-रांची के बीच ट्रायल किया जाएगा. ट्रायल के बाद इसका रनिंग टाइम-टेबल का शेड्यूल जारी होगा.

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पटना से रांची के बीच बनी नई रेल लाइन हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार सांकी, टाटी सिल्वे के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है. पहले दिन, यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में पटना से रांची और रांची से पटना के बीच चलेगी.

बता दें कि, यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है. इसमें 80 फीसदी स्वदेशी पार्ट लगाए गए हैं. यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन है. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन है.

वंदे भारत ट्रेन की यह है खासियत

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल के बाद वंदे भारत का सफर पटना और रांची के बीच शुरू होगा. अन्य ट्रेन के मुकाबले वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है, जिसमें ड्राइवर कंपार्टमेंट में भी एसी लगाया गया है. यह ट्रेन पूरी तरह सीटर है. ट्रेन के एक हिस्से में तीन, जबकि दूसरे हिस्से में दो सीटों की व्यवस्था है. पटना-रांची-पटना के बीच यह सिर्फ पांच स्टेशन पर ही रुकेगी. पटना से रांची तक का सफर मात्र छह घंटे में पूरा होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 11:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें