हाइलाइट्स
सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में हुआ हादसा
मृतकों में जोधपुर पुलिस का एक कांस्टेबल भी शामिल है
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज स्पीड को बताया जा रहा है
संदीप हुड्डा.
सीकर. राजस्थान के सीकर (Sikar) जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके में बुधवार को सुबह भीषण सड़क हादसा (Fatal road accident) हो गया. इस सड़क हादसे में जोधपुर पुलिस के कांस्टेबल सहित चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होते ही वहां कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को संभाला. हादसा कार और ट्रोले में हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ. हादसे में मारे गए लोग घूमने के लिए निकले हुए थे. वे हिमाचल प्रदेश जा रहे बताए जा रहे हैं.
फतेहपुर सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनखड़ ने बताया कि हादसा एनएच 58 पर फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ. यहां एक अनियंत्रित कार ट्रोले में घुस गई. हादसे की शिकार हुई कार में चार ही युवक सवार थे. हादसे में चारों की ही मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार सभी युवक जोधपुर के रहने वाले थे. इनमें एक जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है. पुलिस ने चारों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
आपके शहर से (जोधपुर)

Wrestlers Protest News: पहलवानों से बातचीत के लिए सरकार तैयार, Anurag Thakur ने भेजा न्योता

Jodhpur-Bengaluru Express के S-2 Coach में कम्पन, यात्रिओं ने किया विरोध | Odisha Train Accident

Wrestler Protest केंद्रीय खेल मंत्री Anurag Thakur अब पहलवानों के मुद्दे पर क्या बोले? Top News

जैसलमेर से 30 किलोमीटर दूर खाबा गांव में मौजूद है हॉंटेड फोर्ट, सिंध से होने वाले व्यापार का था चैक प्वाइंट, कई राज हैं दफन

Rajasthan News: Truck से टकराई तेज रफ़्तार Car, 4 लोगों की मौत | Sikar | Road Accident |Breaking News

बच्चों के खेलों का बदला ट्रेंड, फुटबॉल, हॉकी छोड़ ऑनलाइन गेम्स में दिखा रहें रुचि

Rajasthan News: पानी की टंकी पर चढ़ा सिरफिरा आशिक | Bharatpur | Breaking News | Top News

पुराने वाहनों को बेचने से पहले लेना होगा ट्रेड सर्टिफिकेट, आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी नजर, जानें मिलेगा फायदा

जयपुर एयरपोर्ट: गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटन वाले शहरों की उड़ानें हुईं बंद, दिल्ली बनी मजबूरी

ये दो भाई पुशतैना काम छोड़कर चंदन पर ऊकेर रहे कलाकृति, सात समंदर पार भी इनकी कला की दीवानगी
हिमाचल जाने का प्लान बनाकर निकले थे युवक
धनखड़ ने बताया कि ये सभी लोग घूमने के लिए जोधपुर से निकले थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये लोग हिमाचल जाने का प्लान बनाकर निकले थे. लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई. सूचना पर फतेहपुर सदर और कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद ट्रोला भी सड़क से उतरकर नीचे मिट्टी में धंस गया. हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए.
युवकों के शव कार में ही फंस गए
टक्कर के बाद कार पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई. इससे उसमें सवार युवकों के शव कार में ही फंस गए. पुलिस ने काफी मशक्कत करके चारों युवकों के शव कार में से बाहर निकाला. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज गति मानी जा रही है. बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की सूचना के बाद युवकों के परिजन सदमे में आ गए.
.
Tags: Big accident, Crime News, Jodhpur News, Rajasthan news, Sikar news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 11:52 IST








