‘अंदाज अपना-अपना’ के बाद आखिर क्यों नहीं आई रवीना-करिश्मा की फिल्म,1 झटके में टूटी दोस्ती,और हो गईं अलग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर और रवीना टंडन 90 के दशक के दौरान बॉलीवुड की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. दोनों कई बड़ी फिल्मों में एक साथ काम किया.ऐसा कहा जाता है कि करियर शुरुआती दिनों में दोनों गहरी दोस्ती भी रही हैं लेकिन जब दोनों करियर के पीक पर पहुंचा तो दोनों की अच्छी खासी दोस्ती गहरी दुश्मनी में बदल गई. दोनों ने एक साथ किसी फिल्म में काम करना बंद कर दिया. इसके साथ ही दोनों एक साथ किसी पार्टी फंक्शन में जाने से भी कतराने लगीं. करिश्मा से बढ़ती दूरियों को लेकर एक बार रवीना टंडन ने काफी कुछ कहा था.

रवीना-करिश्मा को आखिरी बार आमिर खान और सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaaz Apna Apna) में एक साथ देखा गया था. साल 1994 में आई फिल्म में दोनों ने बेस्ट फ्रेंड्स की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार संतोषी थे फिल्म की शूटिंग के दौरान तो रवीना और करिश्मा की बेहतरीन बॉन्डिंग थी हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो दोनों एक दूसरे की जानी दुश्मन बन गईं और यह इस जोड़ी की आखिरी फिल्म साबित हुई.

फिल्म के सेट पर होती थी साजिस
साल 1997 में रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में रवीना टंडन इस बारे में बातें की थी. इसके साथ ही उन्होंने हिंट दिया था कि उनकी और करिश्मा की फिर कभी जोड़ी क्यों नहीं पाई. रिपोर्ट की मानें तो रवीना ने अपने बयान में कहा था कि संजय और करिश्मा सेट पर उनके खिलाफ साजिस किया करते थे और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते थे.

बिना नाम लिए लगाए आरोप
इसके अलावा एक अन्य इंटरव्यू में रवीना टंडन ने खुलासा किया था कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें चार फिल्मों से बाहर निकलवा दिया था. हालांकि, उस दौरान उन्होंने करिश्मा कपूर का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनके बयान से लोग कयास लगाने लगे कि रवीना ने करिश्मा कपूर की तरफ इशारा किया है. उस इंटरव्यू में, रवीना ने कहा था, “मैं एक्ट्रेस का नाम नहीं लूंगी, लेकिन वह असुरक्षित थी, उसने मुझे चार फिल्मों से हटा दिया था. वास्तव में, मुझे उसके साथ एक फिल्म करनी थी. जाहिर तौर पर वह प्रोड्यूसर और हीरो के ज्यादा करीब थी. इसलिए ये चीजें होती हैं, लेकिन मैं इस तरह के गेम खेलने के पक्ष में नहीं हूं.”

करिश्मा-रवीना की फाइट का जिम्मेदार एक्टर अजय देवगन को माना जाता है. मीडिया अटकलों की मानें तो 90 के दशक में, रवीना- अजय देवगन के साथ डेटिंग की अफवाहें रही और हालांकि बाद में अजय का नाम करिश्मा के साथ जुड़ना शुरू हो गया जो रवीना को बिल्कूल पसंद नहीं आया.

Tags: Entertainment news., Karisma kapoor, Raveena Tandon

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें