
नई दिल्ली. 8 नवंबर 1996 को रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी को आखिरी बार पर्दे पर देखा गया था. इस फिल्म के बाद जहां मीनाक्षी फिल्मों से दूर हो गई थी. वहीं सनी देओल ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देख कर दर्शकों पर अभी भी राज कर रहे हैं.
‘घातक’ फिल्म 90 के दशक की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. 6.25 करोड़ बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15.23 करोड़ की कमाई की थी जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 26.57 करोड़ थी. इतना ही नहीं यह साल 1996 में रिलीज हुई सनी देओल की जीत फिल्म के बाद उनकी ये दूसरी फिल्म थी, जो ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई.
किया कई फिल्मों के रिजेक्ट
इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात जानकर हैरानी होगी कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म के बाद मन ही मन इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की बंपर सफलता के बाद मीनाक्षी के पास कई सारी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने फिल्में करने से साफ इनकार कर दिया. इस फिल्म के बाद सनी-मीनाक्षी की जोड़ी पर्दे फिर कभी नहीं देखी गई. हालांकि साल 2016 में आई फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ दोनों के एक साथ जरूर देखा गया था.
इन्वेस्टमेंट बैंकर शादी रचा कर हुई दूर
आपको बता दें कि जब फिल्म घातक की शूटिंग हो रही थी, तब मीनाक्षी को इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से प्यार हो गया था. दोनों की अफेयर की खबरें खूब चर्चे में रही और फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही साल 1995 में उन्होंने हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली थी. शादी के बाद वह अमेरिका के टेक्सास में जा कर बस गईं. 16 नवंबर 1963 को जन्मीं मीनाक्षी शेषाद्रि अब 59 साल हो चुकी हैं. आज की तारीख में वह पति और बच्चों के साथ हैपी लाइफ जी रही हैं.
.
Tags: Entertainment news., Meenakshi Sundareshwar, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 11:40 IST








