
प्रतापा राम / जैसलमेर. जैसलमेर राजस्थान का एक ऐसा ऐतिहासिक शहर जो खूबसूरती और प्राचीन धरोहर को अपने अंदर सदियों से समेटा हुआ है. इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यह हर साल लाखों सैलानियों की मेहमान नवाजी करता है. अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर होने के चलते जैसलमेर सैलानियों को काफी आकर्षित भी करता है. यहां मौजूद ऐतिहासिक इमारतें, रेतीले धोरे, खडीन और तालाब के बारे में तो लगभग हर कोई जनता है और घूमने भी जाते हैं. लेकिन इस शहर में ऐसे कई डरावनी जगहें हैं जहां जाने के लिए पर्यटकों को एक बार नहीं बल्कि दस बार सोचना पड़ता है. जैसलमेर से 30 किलोमीटर दूर खाबा गांव के इस फोर्ट को हॉन्टेड फोर्ट के नाम से जाना जाता है.
इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि 13वीं सदी में बसा ये गांव 18वीं सदी में अचानक से खाली हो गया. यहां लगभग 80 से अधिक पालीवाल ब्राह्मणों के घर थे. लेकिन एक रात अचानक से सभी ब्राह्मण फोर्ट को छोड़कर किसी दूसरे शहर में चले गए. कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट पर ब्राह्मण का श्राप था कि कोई भी इस फोर्ट में रहेगा वो जिंदा नहीं बचेगा. इसके बाद यहां कोई नहीं रहता. स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से अजीबो-गरीब आवाज आती है.
खाबा किला सिंध से होने वाले व्यापार का था चैक प्वाइंट
सन् 1400 से लेकर 1800 अंत तक वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत से होने वाला व्यापार वर्तमान में खाबा किले से होकर गुजरता था ये एक चैक प्वाइंट था. यहां पर कर वसूली की जाती थी और व्यापार के लिए अनुमति दी जाती थी किले के पीछे की तरफ बने मंदिर के चारों तरफ बिना छत के खंडहरों के अवशेष पलायन की कहानी बयां कर रहे हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 10:58 IST








