खुद का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, पूर्णिया में यहां उद्यमिता की फ्री ट्रेनिंग के साथ मिल रहा लोन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. क्या आप भी खुद का रोजगार करना चाहते हैं. अगर हां तो आपके लिए यह मौका अच्छा हो सकता है. जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आरसेटी भवन संस्थान के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चलाया जाता है. कम से कम आवेदक या आवेदिका का 8 वीं पास अनिवार्य हैं. जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण कराकर उन्हें सर्टिफिकेट के साथ लोन भी दिया जाता है.

आपको भी अगर कई प्रकार के स्वारोजगार के लिए ट्रेनिंग लेनी है तो आप यहां आ सकते हैं. इसके लिए आप 8294534480, 8271437779 फोन या ई-मेल आईडी sbirsetipurnea70@gmail.com पर जानकारी ले सकते हैं.

आपके शहर से (पूर्णिया)

61 प्रकार के क्षेत्र में दिया जाता है प्रशिक्षण

जानकारी देते हुए पूर्णिया के भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशक ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोगों को 10 दिन या 30 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. इसमें मोमबत्ती, अगरबत्ती, मुर्गा, पालन मशरूम उत्पादन कार्बनिक कीर्ति ,बकरी पालन, गोपालन, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य अलग-अलग कुल 61 तरह के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद बाहर से आए अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षित युवक-यवतियों की परीक्षा ली जाती है. जिसके बाद छात्र-छात्राओं को एसबीआईआरसिटी भवन से सर्टिफिकेट निर्गत किया जाता है और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी के साथ उनको उद्दमी बनाने के लिए बैंक लोन से लेकर व्यापार शुरू करवाने तक पूरी मदद की जाती है.

इतनी होगी योग्यता, आसानी से मिलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के लिए आवेदक की उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष जरूरी है. अभ्यर्थी का साक्षात्कार होना जरूरी है. आवेदक पूर्णिया जिला का स्थाई निवासी होना चाहिए. एसबीआई आरसेटी भवन में अगर आप प्रशिक्षण करने आते हैं तो आपको यहां पर प्रशिक्षण बिल्कुल फ्री कराया जाएगा. प्रशिक्षक के दौरान निशुल्क भोजन की व्यवस्था, अनुभवी प्रशिक्षक के द्वारा सुव्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम 8 घंटे रोजाना प्रशिक्षण और इसके बाद 2 वर्ष तक मार्गदर्शन दिया जाता है.

प्रशिक्षण के दौरान इन कागजों को रखें साथ

एसबीआई के आरसेटि भवन में प्रशिक्षण के दौरान इन कागजों को अपने साथ रखें. अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, राशन कार्ड को साथ में रखना होगा. एसबीआई अतिथि भवन के निर्देशक ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यापार की शुरुआत किए हुए आवेदक या आवेदिका को अपने फॉलो अप में रखते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक उनका बिजनेस खड़ा नहीं हो जाता, तब तक हम लोग उसका ध्यान रखते हैं.

Tags: Bihar News, Business, Latest hindi news, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें