
हाइलाइट्स
दुनियाभर में हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है.
इसको मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करना है.
World Food Safety Day 2023: दुनियाभर में हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानी (वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे) मनाया जाता है. इस विशेष दिन को मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के प्रति उन लोगों को जागरुक करना है जो गलत खान-पान का सेवन करने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके. आइए जानते है इसका इतिहास और क्या है इसबार की थीम.
इस वर्ष के लिए थीम
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए हर वर्ष एक थीम तय की जाती है. इस वर्ष यानी 2023 की थीम तय की गई है ”खाना मानक जीवन बचाते हैं’ (food standard saves life).” इस थीम का उद्देश्य खाने के लिए तय मानकों के महत्व को बताना है. इससे पहले फूड सेफ्टी डे की थीम सेफ फूड बेटर हेल्थ थी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम तय थीम पर ही आधारित होंगे.
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास
इस विशेष दिन को मनाने की घोषणा दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से की गयी थी. ये दिन खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करता है. यह खाद्य जनित रोगों के संबंध में दुनिया पर पड़ने वाले बोझ को पहचानने के लिए था. विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं खाद्य और कृषि संगठन इस क्षेत्र से संबंधित अन्य संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने के लिए मिलकर काम करते हैं. विश्व स्वास्थ्य सभा ने दुनिया में खाद्य जनित बीमारियों के बोझ को कम करने के लिए खाद्य सुरक्षा की दिशा में प्रयासों को मजबूत करने का निर्णय लिया है.
ये भी पढ़ें: पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी करामाती है कपूर, एलर्जी जैसी 4 परेशानियां होंगी दूर, जान लें इसके और भी लाभ
क्या इस दिन का महत्व
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है कि खाद्य सामग्री के उपभोग से पहले फसल का उत्पादन, भंडारण और वितरण तक खाद्य श्रृंखला का हर स्टेप पूर्ण रूप से सुरक्षित हो.
ये भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद चमत्कारी है यह हर्ब, डायबिटीज जैसी 5 बीमारियों को करती है कंट्रोल, अन्य लाभ भी जान लीजिए
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दूषित खाद्य या बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर साल 10 में से एक व्यक्ति बीमार होता है. दुनियाभर में विकसित और विकासशील देशों में हर वर्ष भोजन और जलजनित बीमारी से लगभग तीस लाख लोगों की मौत हो जाती है.
.
Tags: Health tips
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 10:06 IST








