बाप रे… 16 साल के लड़के की हिम्मत तो देखो! राष्ट्रपति एर्दोगन के पोस्टर पर बनाई हिटलर जैसी मूंछ, अब खाएगा जेल की हवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तुर्की में एक 16 साल के लड़के को एर्दोगन के पोस्टर पर मूंछ बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
लड़के ने एर्दोगन के पोस्टर पर हिटलर जैसी मूंछ बनाई थी.
राष्ट्रपति का अपमान करना तुर्की में सबसे आम अपराधों में से एक है.

इस्तांबुल: तुर्की के अधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) के पोस्टर पर मूंछें बनाने के लिए एक 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया. दैनिक समाचार पत्रों बीरगुन, कुम्हुरियेट और निजी टीवी स्टेशन हल्क टीवी सहित विपक्ष के करीबी मीडिया ने कहा कि मेर्सिन के दक्षिण-पूर्वी शहर के युवक पर अपने घर के पास पोस्टर पर हिटलर की मूंछें बनाने और अपमानजनक टिप्पणियां लिखने का आरोप लगाया गया था. यह पोस्टर चुनाव प्रचार के दौरान लगाया गया था.

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरों से उसकी पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने युवक के घर पर उससे पूछताछ की. उसने कथित तौर पर मूंछें बनाने का अपराध स्वीकार किया जबकि साथ में टिप्पणी लिखने से इनकार किया. पुलिस ने पोस्टर को जब्त करने के बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें- PHOTOS: पता है? यहां मुसलमान की संख्या ज्यादा… लेकिन ज्वालामुखी की पूजा करते हैं हिंदू, चढ़ावा लेकर नाप लेते हैं पहाड़

हल्क टीवी के अनुसार सरकारी वकील के समक्ष ले जाने पर उसे राष्ट्रपति का अपमान करने का दोषी पाया गया और पास के एक युवा केंद्र में भेज दिया गया. न्याय मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति का अपमान करना तुर्की में सबसे आम अपराधों में से एक है. इस अपराध के लिए पिछले साल 16,753 लोगों को दोषी करार दिया जा चुका है.

मालूम हो कि 20 साल से तुर्की के राष्ट्रपति पद पर काबिज 69 वर्षीय रेसेप तैयप एर्दोगन ने 28 मई को फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया. उन्होंने शनिवार को अपने अगले नए पांच साल के कार्यकाल की शुरुआत की है. चुनावों में उन्होंने विपक्षी केंद्र-वाम रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार केमल किलिकडारोग्लू को हराया था. उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. एर्दोगन ने अपनी नई कैबिनेट की घोषणा करते हुए पिछले 18 में से 16 पूर्व मंत्रियों को हटा दिया.

Tags: Turkey, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें