
दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य की वजह से 50 दिनों तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक़ मथुरा रोड पर सरिता विहार फ्लाईओवर के परिवहन मार्ग की मरम्मत के लिए 50 दिनों की अवधि के लिए बंद किया गया है. इस काम के दौरान कई रूट्स में बदलाव किया गया है. इस रूट पर चलने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वो इस रूट से बचें और ट्रैफिक पुलिस के दिए रूट का इस्तेमाल करें.
एडवाइजरी के मुताबिक 25 दिन तक दिल्ली से फरीदाबाद जाने का रास्ता बंद रहेगा. 25 दिन तक फरीदाबाद से आश्रम जाने का रास्ता बंद रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि इस रूट से लाखों वाहन गुजरते हैं. लिहाजा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट और एम्बुलेंस व अस्पताल जाने के लिए लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें.








