कहने भर से खुलेगी कार की सनरूफ, 8 लाख से कम में इतने फीचर कि गिनते-गिनते थक जाओगे, माइलेज 25 KMPL से भी ज्यादा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

टाटा अल्ट्रॉज आईसीएनजी में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है.
अल्ट्रॉज को ग्लोबल एनसीएपी की 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
कार का सीधा मुकाबला बेलिनो सीएनजी से है.

नई दिल्ली. टाटा ने एक बार फिर ऑटोमोबाइल मार्केट में अल्ट्रॉज का सीएनजी मॉडल लॉन्च कर तहलका मचा दिया है. कार की सबसे बड़ी यूएसपी सीएनजी सिलेंडर फिट होने के बावजूद इसका 210 लीटर का बूट स्पेस है जो आपको सामान रखने की पूरी फ्रीडम देता है. वहीं कार में डुअल सीएनजी सिलेंडर दिया गया है जो इसकी गैस कैपेसिटी बढ़ाता है जिससे आपको बार-बार फिलिंग की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इस कार के लॉन्च होने के साथ ही मारुति सुजुकी को बड़ा झटका लगा है. इसका कारण है कि अभी तक कंपनी की वैगन आर और बेलिनो ही लोगों के सामने एक बेहतर सीएनजी हैचबैक के तौर पर थीं. लेकिन अल्ट्रॉज ने इस गेम को पूरी तरह से बदल दिया है.

कार को पूरी तरह से अलग स्टैंड करवाने के लिए कंपनी में इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े हैं. कार की पावर भी काफी बेहतर है और सीएनजी पर इसका माइलेज 25 किलोमीटर प्रति किलो से भी ज्यादा का क्लेम किया जा रहा है. तो आइये जानते हैं क्या हैं इस कार की खासियत….

यह भी पढ़ें : थार को खून के आंसू रुलाने आ रही गजब की एसयूवी, सिर्फ 2 दिन बाद होगी लॉन्च

दमदार इंजन
अल्ट्रॉज आईसीएनजी में कंपनी ने 1.2 लीटर का रेवट्रॉन बाई फ्यूल इंजन दिया है. ये इंजन सीएनजी पर 73.5 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. वहीं पेट्रोल पर ये इंजन 88 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

tata altroz icng, tata altroz icng features, voice command sunroof in tata altroz icng, tata altroz icng on road price, tata altroz icng mileage, tata altroz icng specifications, tata altroz cng price, tata altroz cng mileage, tata altroz xz on road price, tata altroz price, tata altroz top model price, tata altroz dark edition, tata altroz 2023

आपके कहने भर की देर
कार में वॉयस अनेबल्ड सनरूफ दी गई है मतलब सनरूफ को खोलने के लिए बस आपके कहने भर की देर है और बिना कोई बटन दबाए ये ओपन हो जाएगी. हैचबैक सेगमेंट में ये फीचर अभी तक सिर्फ टाटा ने ही देश में इंट्रोड्यूस किया है. वहीं कार में सेफ्टी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा गया है. कार में सीएनजी की फिलिंग के दौरान ऑटोमैटिकली इग्निशन ऑफ हो जाएगा, इसमें इसके लिए माइक्रो स्विच दिया गया है. ग्लोबल एनसीएपी में भी अल्ट्रॉज को 5 स्टार रेटिंग दी गई है. वहीं कार में 6 एयरबैग के साथ ही ईबीडी, एबीएस और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचसर भी मिलेंगे.

कीमत भी चौंकाने वाली
टाटा ने अल्ट्रॉज सीएनजी की कीमत भी काफी कंपीटीटिव रखी है. कार की एक्स शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट आपको 10 लाख रुपये से कुछ ज्यादा चुकाने होंगे.

Tags: Auto News, Car Bike News, CNG, Cng car, Tata

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें