‘वैश्विक मंच पर निभा रहा अहम भूमिका’, PM मोदी के दौरे से पहले ही अमेरिका ने किया भारत का ‘गुणगान’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

22 जून को अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी.
पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका इन दिनों भारत की खूब तारीफ कर रहा है.

नई दिल्ली. इंडो-पैसफिक क्षेत्र के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे बेहतर साबित करेगा. हडसन थिंक टैंक को कर्ट कैंपबेल ने बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

भारत निवेश के लिए एक मौके की तरह
उन्होंने कहा कि बहुत सारे बिजनेस ग्रुप, निवेश ग्रुप नए सप्लाई चेन, नए निवेश के मौके के तौर पर भारत को देख रहे हैं. कैंपबेल ने आगे कहा कि अमेरिकी विश्वविद्यालय अधिक इंजीनियर और टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट तैयार करना चाहते हैं और अमेरिका भारतीयों को अधिक मौका देना चाहता है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही एक लोकतांत्रिक देश हैं फिर भी कुछ मुद्दों पर बातचीत होगी.

22 जून को अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को दुनिया भर में चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ अपने प्रयासों में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है, भले ही वह यूक्रेन युद्ध और मोदी के अधिकारों के रिकॉर्ड के बावजूद रूस के साथ नई दिल्ली के मजबूत संबंधों के बारे में चिंतित है बता दें कि पीएम मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को स्वीकार किया है.

जो बाइडन करेंगे पीएम मोदी की मेजबानी
उन्होंने एक ट्वीट कर अमेरिकी संसद के नेताओं का आभार जताया है. ऐसा दूसरी बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे. साथ ही वह पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज भी देंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2016 में अमेरिकी संयुक्त सत्र को संबोधित किया था.

Tags: Joe Biden, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें