
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप मंगलवार की देर रात 11 बजकर 36 मिनट पर आया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किये गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र बीकानेर से 685 किलोमीटर पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल भूकंप से जान—ान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
Author: Up Head Line
Views: 36








