महिलाओं ने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर खोला ‘दीदी कैफे’, यहां सस्ते में करिए भरपेट भोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर. जिला मुख्यालय में प्रवेश करते ठीक सामने आपको दिखेगा दीदी कैफे, जहां आपको काफी स्वादिष्ट पौष्टिक और साफ-सुथरा भोजन मिलेगा. यहां इडली, डोसा, उड़द दाल का वड़ा और पकोड़ी परोसा जाता है. यहां फूड सर्विस नगर निगम के सहयोग से 4 महिला समिति के द्वारा चलाई जा रही है. इसमें गिरजा महिला समिति, गायत्री महिला समिति, नारी शक्ति महिला समिति और ओम साईं महिला समिति का योगदान है, जिसमें कुल 40 महिलाएं मिलकर काम करती हैं.

इन सभी महिलाओं के द्वारा थोड़े पैसे एकत्र किए जाते हैं, फिर उसी से सामग्री लाकर जिला मुख्यालय के समीप दीदी टिफिन नाम से स्टॉल लगाया जाता है. काफी हाइजीनिक तरीके से ग्लव्स और हेयर कैप लगाकर महिलाएं यहां खाना बनाती हैं. कीमत की बात करें तो इडली दो पीस 15 रुपये, उपमा 10 रुपये प्लेट, डोसा 40 रुपये, वड़ा 10 रुपये पीस और पकौड़ी 10 रुपये प्लेट में यहां मिलती है. इसमें चना दाल की चटनी, सांभर और धनिया पुदीना की चटनी भी होती है.

सुबह 9 बजे खुलती है शॉप
सुबह 9:00 से शाम 3:00 बजे तक यहां पर आपको भोजन उपलब्ध होगा. इसमें लोगों का भी काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. यहां खाना आपके सामने बनता है और घर जैसे स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई का भी बखूबी ध्यान दिया जाता है. अगर आपका भी जिला मुख्यालय में किसी काम से आना जाना हो या उसके बगल से गुजरे तो एक बार जरूर यहां आकर आप स्वादिष्ट भोजन खा सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 19:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें