Weather Alert: इन 3 राज्‍यों में 10 जून तक पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. जून का पहला सप्‍ताह बीतने को है और अबतक देश में मानसून ने दस्‍तक नहीं दी है. मौसम विभाग की तरफ से अबतक भी मानसून के आने की सटीक तारीख नहीं बताई गई है. हालांकि मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्‍सों में हीट वेव यानी लू को लेकर ऑरेंज एलर्ट जरूर जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. 10 जून तक इन राज्‍यों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.

इसी तर्ज पर बताया गया कि तमिलनाडु के दो पॉकेट में भी अगले दो दिन भीषण गर्मी जैसी स्थिति बनी रहेगी. तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यह सामान्‍य से दो से चार डिग्री अधिक रहेगा. बताया गया कि उत्‍तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिन तक 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी. ऐसे ही अगले तीन दिन मध्‍य भारत में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है. बिहार के कुछ क्षेत्रों में छह से 10 जून तक भयंकर हीट वेव चहेंगी. इस दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्‍थानों, पूर्वी झारखंड, आंद्र प्रदेश और तेलंगाना में भी लू चलेंगी.

मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश को लेकर बताया कि सात से 10 जून के बीच पूर्वी यूपी और आठ से 10 जून के बीच पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है.

कबतक आएगा मानसून?

देश में मानसून कब दस्‍तक देगा इस सवाल का हर किसी को इंतजार है. आमतौर पर एक जून तक केरल में मानसून आ जाता है. इस बार मानसून को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि यह जरूर बताया गया है कि केरल में छह से 10 जून के बीच तेज बारिश होगी. दक्षिणी कर्नाटक में नौ से 10 जून को बारिश होगी. छह, सात और 10 जून को अंडमान एंड निकोबाल द्वीप में तेज बारिश होगी.

Tags: India Met Department, Weather forecast, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें