नई दिल्ली. 1997 में दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाला टीवी सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ काफी ज्यादा पॉपुलर रहा. निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए इस धार्मिक सीरियल में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं देवी पार्वती के रोल में गायत्री शास्त्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. गायत्री शास्त्री द्वारा निभाया गया यह किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है. हालांकि लंबे वक्त से महादेव की आदिशक्ति का रोल प्ले करने वाली गायत्री शास्त्री लंबे वक्त से दूर हैं. चलिए जानते हैं आजकल वह कहां हैं और क्या कर रहा ही.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गायत्री शास्त्री चेन्नई की रहने वाली हैं. वह हिंदी से कहीं ज्यादा साउथ इंडस्ट्री में लोकप्रिय हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’ के जरिए ही गायत्री शास्त्री ने अपना हिंदी टीवी डेब्यू किया था जो आगे चल कर यादगार बन गया. बता दें कि गायत्री का जन्म
9 मई 1983 में हुआ था.
पार्वती की भूमिका निभाने के लिए सीखी भाषा
‘ओम नमः शिवाय’ में बतौर पार्वती के रोल में दर्शकों ने दिल खोल कर प्यार दिया. उनकी खूबसूरती और शांत स्वभाव ने उनके रोल में जान दी थी. हालांकि आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि गायत्री शास्त्री ने इस शो के हिंदी सीखी.

इस बारे में एक बार शो कआ निर्देशन करने वाले धीरत कुमार ने खुलासा किया था और बताया था कि चेन्नई से आईं गायत्री को हिंदी बिल्कुल नहीं आती थी, उन्होंने शो में पार्वती की भूमिका निभाने के लिए शुरुआत से भाषा सीखी.
.
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 14:41 IST








