अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को दिये जा रहें प्रशिक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य विकास अधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को दिये जा रहें प्रशिक्षण का निरीक्षण कर लिया जायजा एवं दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बच्चों की तैयारी के लिए जनपद कौशाम्बी में 03 सेन्टर निर्धारित किये गये है। इन सेन्टरों पर बच्चों को प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में अध्यापकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज-सैनी एवं दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मौके पर बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी भी उपलब्ध करायी गयी। इन बच्चों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता, अभ्युदय कोचिंग के शिक्षक, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षकों द्वारा परीक्षा की तैयारियॉं करायी जा रही है। यह प्रशिक्षण तीन दिवस चलेंगा।

बतादें कि अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा दिनॉक 11 जून 2023 को आयोजित की जा रहीं है। प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, एस0ए0वी0 इंटर कॉलेज सैनी एवं लाल बहादुर इंटर कॉलेज चायल केन्द्र बनाये गये हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें