6 फीट के शार्क के साथ ‘बर्बरता’ का वीडियो वायरल, पूंछ पकड़ खींचा पानी से बाहर, सच निकला कुछ और

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज के समय में इंसान के अंदर से इंसानियत खत्म सी हो गई है. इंसान को इंसान की ही तकलीफ नजर नहीं आती तो जानवरो के बारे में तो पूछिए ही नहीं. मर्डर जैसे क्राइम तो आजकल आम बात हो गए हैं. इंसानों की तकलीफ देख इंसान को हँसते हुए आपने कई बार देखा होगा लेकिन अब तो इंसान का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि जानवरों की तकलीफ देखकर भी उसे अच्छा लगने लगा है. हालांकि, हर बार आंखें जो देखती है वो सच नहीं होता.

सोशल मीडिया साइट पर एक दोस्तों के ग्रुप द्वारा शार्क को टॉर्चर करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक़, कुछ लोग समुद्र किनारे आए एक शार्क को खींचकर उसे टॉर्चर करते नजर आए. इन लोगों ने शार्क को किनारे पर घसीटा और फिर उसके ऊपर घोड़े की तरह बैठकर सवारी करने लगे.वीडियो देखने के बाद कई लोग आक्रोशित हो गए. लेकिन जैसे ही इसकी असलियत पता चली सब शांत हो गए.

रेस्क्यू या टॉर्चर?
वायरल वीडियो फ्लोरिडा के पनामा सिटी बीच का बताया जा रहा है. 55 सेकंड के इस वीडियो को बीच पर मौजूद टैमी स्कॉट नाम के शख्स ने पोस्ट किया. इसमें पांच लोग एक शार्क को पानी से खींचते नजर आए. शार्क 6 फ़ीट का था और उसके बॉडी से एक फिशिंग हुक फंसी हुई थी. लोगों ने वीडियो को टॉर्चर बताकर शेयर किया. लेकिन असलियत ये थी कि शार्क की मदद करने के लिए लोगों ने उसे पानी से बाहर खींचा था.

shark help video

शार्क की मदद कर रहे थे दोस्त

लोगों को हो गई ग़लतफ़हमी
वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगा कि ये लोग शार्क को टॉर्चर कर रहे थे. जबकि ऐसा नहीं था. उनमें से एक शख्स ने शार्क की बॉडी से लगे फिशिंग हुक को निकालने के लिए उसकी बॉडी पर चढ़ने का फैसला किया. शार्क काफी ज्यादा हिल रहा था. इस वजह से हुक निकालने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में शार्क को शांत करने के लिए ये शख्स उसके ऊपर चढ़ गया. बाद में उन्होंने शार्क को अच्छे से पानी में छोड़ दिया. लेकिन अच्छा कर्म करने के बाद भी दोस्त बदनाम हो गए. यहां देखें वीडियो

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें