Neha Kakkar Birthday: शानदार आवाज ही नहीं बेहतरीन कारों की भी हैं मल्लिका, Audi से Range Rover तक की हैं शौकीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के नाम से कौन वाकिफ नहीं है. ओ साकी, काला चश्मा और आंख मारे जैसे शानदार गानों के दम पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाली नेहा आज इंडस्ट्री के दिग्गज प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. अपनी मेहनत और आवाज के दम पर नेहा ने ये मुकाम बनाया है. कभी जगरातों में गीत गाने वाली नेहा आज दुनिया भर में कॉन्सर्ट कर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं. आज नेहा का बर्थडे है और ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सिंगर के एक खास शौक के बारे में. नेहा को गाड़ियों का बेहद शौक है और उनके गैराज में कई लग्जरी कारें मौजूद हैं. आइये जानते हैं नेहा कि पास कौन सी लग्जरी कारों का कलेक्‍शन है…..

01

एक गाने के करीब 15 लाख रुपये तक फीस लेने वाली नेहा के पास Audi Q7 है. इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक जाती है. नेहा ने ये कार खुद को गिफ्ट की थी और इसका एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था- छोटी सी लड़की की एक और बड़ी सी गाड़ी. नेहा ने ये कार 2018 में खरीदी थी.

02

ऑडी Q7 के साथ ही नेहा के पास एक मर्सिडीज बेंज भी है. नेहा को लग्जरी कारों का शौक है और इसी के चलते नेहा ने Mercedes benz GLS 350 भी है. ये एक लग्जरी एसयूवी है और कई बार नेहा को इसमें स्पॉट भी किया गया है. ये कार भी उन्होंने 2018 में ही खरीदी थी.

03

नेहा के गैराज में रेंज रोवर भी है. वे इस लग्जरी एसयूवी का 5 सीटर मॉडल Velar की ओनर हैं. इस कार की कीमत करीब 80 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 1.9 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस वेलार की खासियत पावर और लग्जरी है. ये कार 201 बीएचपी की पावर जनरेट करती है. नेहा की फेवरेट कारों में से एक ये भी है.

04

इससे पहले नेहा एक एक्सयूवी 500 भी रखती थीं लेकिन ये कार अब उनके पास नहीं है. लंबे समय तक महिंद्रा की इस कार में नेहा को स्पॉट किया गया था. नेहा ने बाद में इस कार को 2018 में बेच दिया था. नेहा के गैराज में हमेशा से ही एसयूवी सेगमेंट की कारें रही हैं.

05

वहीं नेहा ने एक समय में ऑडी की लग्जरी सेडान A6 भी रखी है लेकिन ये कार उन्होंने ज्यादा दिनों तक नहीं रखी और कुछ समय बाद ही इसे बेच कर ऑडी क्यू 7 उन्होंने खरीदी थी. अब नेहा के गैराज में कोई भी सेडान या हैचबैक नहीं है वे केवल एसयूवी में ही सफर करती हैं.

06

यही नहीं नेहा ने अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज भी रखी है. नेहा के पास जैज का टॉप वेरिएंट था और वे कई बार इसे खुद भी ड्राइव करते हुए स्पॉट की गई थीं. ये कार लंबे समय तक उनके पास रही थी हालांकि बाद में उन्होंने इस कार को बेच दिया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें