गोड्डा में यहां मिलते हैं बांस से बने सामान, शादी-ब्याह से लेकर पर्व-त्योहार तक में आते हैं काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा के हटिया चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर के सामने बांस से बने डालिया, सूप व पिटारे का बड़ा बाज़ार लगता है. खास कर शादी विवाह के सीजन में इस बाजार में ज्यादा चहल-पहल रहती है. यहां शादी में उपयोग होने वाले पिटारा, डलिया, चंगेरी सूप सहित अन्य चीजें बिकती हैं.

मान्यता है कि सनातन धर्म में शादी होने पर लड़की के गौना के वक्त लड़की वाले लड़के वाले के घर बांस से बने पिटारे में ही लड्डू, चूड़ा और खाजा मिठाई संदेश के रूप में लेकर जाते है. वहीं शादी में उपयोग होने वाले बांस के बने चंगेरी में लड़के वाले बारात के समय लड़की वाले के घर लड्डू, चूड़ा और खाजा मिठाई लेकर जाते है. इसे आकर्षक लुक देने के लिए रंगा जाता है या रंगीन कागज से सजाया जाता है.

बांस से बने समानों की बिक्री कर रही महिला किरण देवी ने बताया कि यह उनके घर पर पुश्तैनी धंधा है. पिटारा 150 रुपए और चंगेरी 250 रुपए पीस बेची जा रही है. शादी के इस सीजन में अब तक 200 से अधिक पिटारा और चंगेरी की बिक्री कर चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि शादी का सीजन समाप्त होने के बाद वे लोग दुर्गा पूजा के लिए डलिया बनाने की तैयारी में जुट जाएंगे. उसके बाद छठ पूजा के लिए सूप बनाने की तैयारी शुरू होगी. उसके बाद फिर लग्न आ जाएगा. इस तरह सालों भर इनका रोजगार चलता है.

बाजार में बांस का सामान बेचने वाली दूसरी महिला फूलो देवी ने बताया कि डालिया और पिटारा के अलावा बांस से बने गई छोटे आकार के सूप और चटाई भी शादी में उपयोग किया जाता है. इस सूप से 7 फेरे के वक्त धान का लावा फेंका जाता है. बांस की चटाई में दूल्हा और दुल्हन बैठ कर शादी की रस्में करते हैं और इसी पर सिंदूरदान भी किया जाता है. कीमत की बात करें तो सूप और चटाई 30-30 रुपए पीस है.

Tags: Bamboo Products, Godda news, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें