दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल नए आशियाने से फूंकेगी BJP, जानें कहां बन रहा आलीशान दफ्तर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. करीब 36 साल के बाद दिल्ली बीजेपी को नया दफ्तर मिलने का आगाज होने जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 जून के दिन दिल्ली इकाई के नए दफ्तर की आधारशिला रखने जा रहे हैं. नड्डा पॉकेट 5, डीडीयू मार्ग पर दिल्ली बीजेपी के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे. पार्टी को नया दफ्तर डेढ़ साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है, यानी दिसंबर 2024 तक दिल्ली बीजेपी का नया पता 14, पंडित पंत मार्ग से बदलकर पॉकेट 5, DDU मार्ग हो जाने की पूरी संभावना है. यानी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों का बिगुल बीजेपी डीडीयू मार्ग स्थित दफ्तर से ही फूंकेगी.

पार्टी नेताओं ने अभी से दावा करना शुरू कर दिया है कि 2025 में दिल्ली की जनता को बीजेपी के रूप में नई पार्टी की सरकार मिलने जा रही है. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी का दफ्तर पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक अजमेरी गेट के पास था लेकिन जनसंख्या और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण बीजेपी ने अपना दफ्तर रकाबगंज रोड स्थित एक सरकारी आवाज से चलाना शुरु कर दिया. करीब 6 महीनों तक दिल्ली बीजेपी का दफ्तर रकाबगंज रोड के सरकारी आवास ही चला. बाद में बीजेपी सांसद मदन लाल खुराना ने अपने सरकारी फ्लैट 14 पंडित पंत मार्ग को पार्टी दफ्तर के कामों के लिए सुपुर्द कर दिया तब से दिल्ली बीजेपी का दफ्तर 14 पंडित पंत मार्ग से ही चल रहा है.

अत्याधुनिक होगा दिल्ली बीजेपी का नया 5 मंजिला दफ्तर

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

दिसंबर 2024 तक बन जाने वाले नए बीजेपी दफ्तर में पार्किंग से लेकर प्रकोष्ठों के दफ्तर, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और अध्यक्ष का कार्यालय मॉडर्न आर्किटेक्चर से लैस होगा. पांच मंजिल की इमारत के भूतल उपयोग वाहन पार्किंग के लिए होगा. पहली मंजिल पर बैठक व सम्मेलन कक्ष बनेगा. दूसरी मंजिल पर महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय होंगे. तीसरी मंजिल पर विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठ के कक्ष बनेंगे. चौथी मंजिल पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कक्ष बनेगा. पांचवीं मंजिल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यालय होगा. प्रेसवार्ता, बैठक, सम्मेलन, प्रशिक्षण के लिए अलग से हॉल बनेगा. पूरे कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कार्यालय में आने वाले सभी लोगों का सचित्र रिकार्ड रखा जा सके इसके लिए प्रवेश द्वार पर विशेष कैमरे लगेंगे. प्रत्येक मंजिल के लिए अलग से लिफ्ट होगी. एक लिफ्ट विशेष एवं वरिष्ठ नेताओं के उपयोग के लिए आरक्षित रहेगी.

Tags: Delhi BJP, Delhi news, Delhi Politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें