Sarkari Naukri, MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में 2800 से अधिक भर्तियां निकाली गई हैं. खास बात यह है कि महिला एवं पुरुष दोनों इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है. ऐसे में यह नौकरी पाने का गोल्डन चांस है. दरअसल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्टाफ नर्स की वैकेंसी निकाली है.
कुल 2877 वैकेंसी निकाली गई हैं. जिनमें पुरुषों के लिए 288 एवं महिलाओं के लिए 2589 पद शामिल हैं. कैटेगेरी वाइज वैकंसी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है. जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. जिसकी प्रक्रिया 13 जून से शुरू होगी. वहीं आवेदन 4 जुलाई 2023 तक किया जा सकेगा. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर आयोजित की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन
बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग के साथ मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीकृत उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 43 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी.

सैलरी
बता दें कि पदों पर भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी. जिसके तहत अनुबंध 31 मार्च 2024 तक रहेगा. इसे बाद के वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकेगा. 20,000 रुपए शुरुआती मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए एवं नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे क्लिक करें.
MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023 Notification
ये भी पढ़ें-
Government Jobs: 12वीं पास के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय में निकली भर्ती, 1600 वैकेंसी, 92,000 तक सैलरी
Jobs Video: 7 मिनट के वीडियो में 1700 से अधिक सरकारी नौकरियों की बात, कौन कर सकता है अप्लाई, क्या है लास्ट डेट?
.
Tags: Government jobs, Job
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 14:22 IST








