Kannauj News: बढ़ते हादसों पर जागरूकता से लगेगी लगाम, वाहन शोरूम में रोड सेफ्टी कार्नर बनने का प्रस्ताव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज यातायात नियमों की अनदेखी से आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने को लेकर परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. इसे लेकर विभाग ने वाहन डीलरों के साथ समन्वय बनाने पर काम शुरू किया है. वाहन डीलरों के साथ परिवहन विभाग के अफसरों ने बैठक कर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं. जिसमें यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

एआरटीओ प्रशासन इज्या तिवारी ने जिले के छह वाहन डीलरों के साथ बैठक की. एआरटीओ ने कहा कि सभी वाहन शोरूम पर रोड सेफ्टी कार्नर बनाया जाए. इन्हें क्रियाशील भी रखा जाए. सप्ताह में एक दिन शोरूम पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान वाहन खरीदने वाले और सर्विस कराने को आने वाले वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देकर उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी.

नियमों को अनदेखा करने पर होते हैं हादसे

नियमों को अनदेखा करने पर हादसे सड़क सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही कवायद पर एआरटीओ इज्या तिवारी ने कहा कि कई बार नियमों को अनदेखा करने पर हादसे होते हैं. इन पर लगाम लगाने को जागरूकता जरूरी है. वाहन डीलरों के साथ बैठक का क्रम जारी रहेगा. जागरूकता को लेकर गोष्ठी और अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

जिले भर में वाहन डीलरों को बनाना होगा रोड सेफ्टी कार्नर

अचानक से बढ़ रहे हादसों को लेकर कन्नौज जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. ऐसे में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए परिवहन विभाग को कड़े कदम उठाने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि कोई भी परिवहन नियमों का उल्लंघन करता हुआ मिले तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ऐसे में परिवहन विभाग की तरफ से एक नई योजना जल्द ही वाहन डीलरों के पास पहुंच जाएगी. यहां पर जो भी व्यक्ति वाहन खरीदने आएगा तो उसको वहां डीलरों के पास एक रोड सेफ्टी कॉर्नर देखने को मिलेगा. जहां पर वाहन खरीदने के बाद आपको सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया जाएगा. गाड़ी को किस स्पीड में चलाना है और कैसे चलाना है इसकी भी जानकारी दी जाएगी.

Tags: Kannauj news, Latest hindi news, Road Safety, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें